फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   taigar

बराही रेंज में बनेगा नया इको टूरिज्म स्पॉट

Sun, 09 Feb 2020 02:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 02:10 AM IST
विज्ञापन
taigar
पीलीभीत। एनटीसीए टाइगर रिजर्व के कोर एरिया में पर्यटकों के रात्रि विश्राम पर रोक लगाने के बाद टाइगर रिजर्व प्रशासन ने एक और टूरिज्म स्पॉट विकसित करने की योजना पिछले दिनों बनाई थी। काफी खोजबीन के बाद टाइगर रिजर्व प्रशासन ने अब इसके लिए जगह तय कर ली है। बराही रेंज के सिमरा स्थित जमीन को उपयुक्त पाया गया है। टाइगर रिजर्व प्रशासन शीघ्र ही प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजेगा।
विज्ञापन

चूका बीच इको टूरिज्म स्पॉट टाइगर रिजर्व के कोर एरिया में है। हालांकि जब इसे विकसित किया गया था, तब यहां का जंगल टाइगर रिजर्व क्षेत्र घोषित नहीं हुआ था। पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से टाइगर रिजर्व के कोर एरिया में इको टूरिज्म स्पॉट चूका बीच को विकसित किया गया था। तत्कालीन सपा सरकार में जून 2014 में जिले के जंगल को टाइगर रिजर्व घोषित कर दिया गया। हालांकि कोर एरिया में बने टूरिज्म स्पॉट को लेकर तत्कालीन वनमंत्री फरीद महमूद किदवई ने इस पर खासी नाराजगी जताई और टूरिज्म स्पॉट को हटाने की भी बात कही थी।
विज्ञापन

इधर, एनटीसीए (नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी) ने पीलीभीत टाइगर रिजर्व समेत अन्य टाइगर रिजर्वों में कोर एरिया में बढ़ते दबाव के चलते कोर एरिया वाले क्षेत्र में पर्यटकों के रात्रि विश्राम पर प्रतिबंध लगा दिया था। ऐसे में यह तय मान लिया गया कि कोर एरिया से एक न एक दिन बोरिया बिस्तर हटाना ही होगा। इसी के मद्देनजर टाइगर रिजर्व ने एक और इको टूरिज्म स्पॉट विकसित करने की योजना बनाई है। यह टूरिज्म स्पॉट जंगल क्षेत्र से बाहर बनाया जाना है। ताकि पर्यटकों को रात्रि विश्राम की भी सुविधा समेत अन्य सुविधाएं आसानी से मुहैय्या हो सके। खास बात यह है कि नया टूरिज्म स्पॉट फॉरेस्ट थीम पर बनेगा ताकि लोगों को जंगल में होने का अनुभव हो। नए टूरिज्म स्पॉट को लेकर टाइगर रिजर्व प्रशासन ने करीब पखवाड़ा पहले ही जमीन की तलाश शुरू कर दी थी। टाइगर रिजर्व प्रशासन ने बराही रेंज के सिमरा में मिली जमीन को उपयुक्त माना है। यदि सब कुछ ठीकठाक रहा तो चिह्नित स्थान पर ही नया टूरिज्म स्पॉट बनाया जाएगा। अब टाइगर रिजर्व प्रशासन प्रस्ताव बनाने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टाइगर रिजर्व से सटे क्षेत्र में नया टूरिज्म स्पॉट विकसित किया जाना है। इसके लिए बराही के सिमरा क्षेत्र की जमीन को उपयुक्त माना गया है। अब प्रस्ताव बनाकर उच्च अधिकरियों को भेजा जाएगा। -नवीन खंडेलवाल, डिप्टी डायरेक्टर, टाइगर रिजर्व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed