फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   tacher's appoinment

प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती: 102 प्रशिक्षु शिक्षकों को दिए गए नियुक्ति पत्र

Tue, 03 Mar 2015 10:51 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Tue, 03 Mar 2015 10:51 PM IST
विज्ञापन
tacher's appoinment
प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती को लेकर तीसरे चरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। मंगलवार को करीब 102 प्रशिक्षु शिक्षकों को नियुक्ति पत्र बांटे गए। इसको लेकर ब्लॉक संसाधन केंद्र मरौरी में काफी गहमा गहमी रही।
विज्ञापन

बीएसए कार्यालय में प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती के 360 पदों को लेकर तीसरे चरण की प्रक्रिया शुरू की गई। प्रक्रिया के तहत दो फरवरी को प्रशिक्षु शिक्षकों ने अपने मूल अभिलेख और अन्य दस्तावेज जमा किए थे। इधर, नियुक्ति पत्र पाने के  लिए मंगलवार सुबह से ही जनपद के अलावा गैर जनपदों के प्रशिक्षु शिक्षकों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। प्रशिक्षु शिक्षकों के अभिलेख जमा करने के लिए अतिरिक्त काउंटर लगाए गए। शाम चार बजे तक करीब 102 प्रशिक्षु शिक्षकों को नियुक्ति पत्रों का वितरण किया गया। बीएसए अंबरीष कुमार यादव ने बताया कि तीसरे चरण की प्रक्रिया के तहत पहले दिन करीब 102 प्रशिक्षु शिक्षकों को नियुक्ति पत्र बांटे गए हैं। अगर कोई प्रशिक्षु शिक्षक वंचित रह जाता है तो उसे तीन फरवरी को नियुक्ति पत्र जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

000
अब तक 942 प्रशिक्षु शिक्षकों को मिली नौकरी
जिले में 1200 प्रशिक्षु शिक्षक पदों के सापेक्ष अब तक 942 प्रशिक्षु शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिए जा चुके हैं। पहले चरण में 569 और दूसरे चरण में 271 नियुक्ति पत्र बांटे गए थे। इधर मंगलवार को तीसरे चरण की प्रक्रिया के तहत 102 प्रशिक्षु शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed