फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Symbolic cheques to 12 beneficiaries, subsidy amount to go to others' accounts

Pilibhit News: 12 लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक, अन्य के खाते में जाएगी सब्सिडी की धनराशि

Sat, 28 Feb 2026 11:45 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 28 Feb 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Symbolic cheques to 12 beneficiaries, subsidy amount to go to others' accounts
पीलीभीत। उज्ज्वला योजना की 12 लाभार्थियों को शनिवार को कलक्ट्रेट के गांधी सभागार में हुए कार्यक्रम में सब्सिडी धनराशि का प्रतीकात्मक चेक दिया गया। अन्य लाभार्थियों की सब्सिडी उनके खाते में भेजी जाएगी। जिले में तीन लाख से अधिक महिलाएं उज्जवला लाभार्थी हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखनऊ लोक भवन के कार्यालय में गैस सिलिंडर रिफिलिंग की सब्सिडी वितरित की। इसको लेकर कलक्ट्रेट के गांधी सभागार में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिले में करीब तीन लाख 34 हजार 40 हजार लाभार्थी इस योजना का लाभ ले रहे। कार्यक्रम में जिले से 300 अधिक लाभार्थियों ने प्रतिभाग किया। लखनऊ में हुए कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा। लाभार्थियों को सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। इसके बाद जिले के 12 लाभार्थियों को 552.50 रुपये का प्रतीकात्मक चेक वितरित किया गया। शेष लाभार्थियों के खाते में सब्सिडी की धनराशि भेजी जाएगी। इस दौरान बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद, डीएम ज्ञानेंद्र सिंह, सीडीओ राजेंद्र कुमार श्रीवास सहित अन्य अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed