फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Swine flu and dengue fight

स्वाइन फ्लू और डेंगू से लड़ेगा क्वाथ काढ़ा 

Sat, 16 Sep 2017 07:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत। Updated Sat, 16 Sep 2017 07:16 PM IST
विज्ञापन
Swine flu and dengue fight
स्वाइन फ्लू - फोटो : अमर उजाला
ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज के डॉक्टरों ने आयुर्वेदिक पद्धति से बनाई दवा
विज्ञापन

प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार को किया जाएगा वितरण

ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज के डॉक्टरों ने आयुर्वेदिक पद्धति से अमृतादि क्वाथ नाम की एक दवा तैयार की है। उनका दावा है कि इस दवा के सेवन से स्वाइन फ्लू, डेंगू, वायरल पर काफी हद तक अंकुश लगाया जा सकता है।
शहर के ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में शनिवार को हुई प्रेस कांफ्रेंस में प्राचार्य डॉ. प्रकाश चंद्र सक्सेना व उनकी टीम ने अमृतादि क्वाथ के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन दिनों स्वाइन फ्लू, डेंगू, वायरल जैसी कई बीमारियाें का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। आर्थिक स्थिति ठीक न होने के चलते इन बीमारियों से पीड़ित लोगों की मौत तक हो जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए आयुर्वेदिक कॉलेज के डॉक्टरों द्वारा अमृतादि क्वाथ दवा बनाई गई। दवा में गिलोए, नीम, तुलसी, आंवला, हरड़ व कुछ अन्य आयुर्वेदिक औषधियों को मिलाकर तैयार किया गया है। गिलोए शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। टीम का दावा है कि इस दवा के सेवन से स्वाइन फ्लू, डेंगू, वायरल जैसी खतरनाक बीमारियों पर अंकुश लगाया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि अमृतादि क्वाथ के 50 ग्राम के पैकेट को आठ गुना पानी में उबाल लें। इसके बाद एक चौथाई बचने पर उसे छान लें। बच्चे को 10 ग्राम व वयस्कों को 20 ग्राम का सेवन कराएं। उन्होंने बताया कि यह दवा आयुर्वेदिक कॉलेज में प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार को वितरित की जाएगी। यह दवा मरीजों को नि:शुल्क दी जाएगी। प्रेस कांफ्रेंस में डॉ. केएन यादव, डॉ. नरेश गंगवार, डॉ. आरबी यादव, एसएमओ डॉ. केपी वर्मन व डॉ. राघवेंद्र गंगवार शमिल रहे।
विज्ञापन


दवा के प्रचार प्रसार को लगाए जाएंगे कैंप
आयुर्वेदिक कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रकाश चंद्र सक्सेना ने बताया कि अमृतादि क्वाथ के प्रचार प्रसार को पूरे जिले में कैंप लगाए जाएंगे। पूरनपुर, बीसलपुर के अलावा जिले के सार्वजनिक स्थानों पर कैंप लगाए जाएंगे। कैंप में डॉक्टरों से इन रोगों से बचाव की जानकारी देने के साथ दवा के बारे में भी विस्तार से बचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed