{"_id":"6a4178d1d02f93f05306cbc4","slug":"swami-avimukteshwaranands-program-will-take-place-even-without-permission-pilibhit-news-c-121-1-pbt1010-162872-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: अनुमति के बिना भी होगा स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: अनुमति के बिना भी होगा स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का कार्यक्रम
विज्ञापन
प्रेस वार्ता को संबोधित करते कार्यक्रम आयोजक राजीव अग्रवाल टीटी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। एक जुलाई को शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज की पीलीभीत पहुंचने वाली गो रक्षार्थ धर्म युद्ध यात्रा (गविष्ठी यात्रा) को अनुमति नहीं मिल सकी है। हालांकि इसके बावजूद यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
इसके शहर कार्यक्रम आयोजक राजीव अग्रवाल टीटी ने स्थानीय प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने पूर्व में दिए सूचना के बाद भी प्रशासन पर कार्यक्रम के लिए अनुमति नहीं देने का आरोप लगाते हुए नगर पालिका की ओर से उनके प्रचार-प्रसार के लिए लगाए बैनर उतारने पर नाराजगी जाहिर की। तय कार्यक्रम के अनुसार, उन्होंने श्रद्धालुओं से तय स्थान पर समय से पहुंचने की अपील की।
प्रदेश स्तर पर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की ओर से यह यात्रा निकाली जा रही है। 1 जुलाई को अविमुक्तेश्वरानंद महाराज की यह यात्रा पीलीभीत में प्रस्तावित है। इसके आयोजक पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजीव अग्रवाल टीटी ने रविवार को आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि यात्रा के पूर्व में ही उनकी ओर से स्थानीय प्रशासन को पत्र दिया गया। इसके बाद ही उनकी ओर से शहर में फ्लेक्स उतरवाए गए। उन्होंने कहा, अगर समय से अनुमति कार्यक्रम की नहीं हुई तब भी वह जगतगुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद महाराज का प्रस्तावित कार्यक्रम जरूर कराएंगे। शहर के माधोटांडा क्रॉसिंग के करीब एक बैंक्वेट लॉन में 1 जुलाई को यह कार्यक्रम कराया जाएगा। संवाद