{"_id":"6194013dafdb2b5f653db316","slug":"surrounded-the-government-bu-tweeting-pilibhit-news-bly4663687143","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा और आम आदमी पार्टी ने ट्वीट करके सरकार को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा और आम आदमी पार्टी ने ट्वीट करके सरकार को घेरा
विज्ञापन
पीलीभीत। सपा और आम आदमी पार्टी के अधिकृत ट्वीटर एकाउंट में बिटिया से दरिंदगी की घटना पर योगी सरकार को घेरा गया। सपा ने अपने ट्वीट में कहा कि देश की सबसे खराब कानून-व्यवस्था यूपी की है। मुख्यमंत्री उद्घाटन और शिलान्यास में व्यस्त हैं। आम आदमी पार्टी ने सवाल पूछा है कि आखिर यूपी में कब तक चलेगा हैवानियत का राज। महिला अपराध पर आक्रोश जाहिर किया गया है।
कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल पीड़िता के गांव आएगा
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हरप्रीत सिंह ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल जल्दी ही पीड़ित के गांव जाएगा। घटना से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया है।
नामजद किशोर से पूछताछ जारी
एफआईआर में नामजद किए गए किशोर से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है, लेकिन अभी तक उससे कोई ऐसी बात सामने नहीं आई है जिससे पुलिस के हाथ अपराधियों के गले तक पहुंच सके। पुलिस को जो पता चला है उसके मुताबिक डेढ़ वर्ष पहले गांव में बातचीत करने पर छात्रा के परिजन ने इस किशोर को डांट दिया था और उसके पिता से भी शिकायत कर दी थी। तब कोई मुकदमा दर्ज नहीं कराया गया था। लेकिन जब पुलिस ने पूछा तो परिजनों ने इसका नाम लिया और इसे अपनी पहली तहरीर में नामजद भी किया। अब जब छात्रा की हत्या हो गई है तो परिजन यही कह रहे हैं कि पुलिस अपने हिसाब से पता करे। हमें किसी पर कोई शक नहीं है।