फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Surabhi from Sansarpur topped in Meerut University

Lakhimpur Kheri News: संसारपुर की सुरभि ने मेरठ विश्वविद्यालय में किया टॉप

Tue, 24 Oct 2023 11:21 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 24 Oct 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Surabhi from Sansarpur topped in Meerut University
मेरठ के दीक्षांत समारोह में सुरभि दीक्षित को सम्मानित करती राज्यपाल स्रोत: पाठक
संसारपुर। कस्बा निवासी सुरभि दीक्षित को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ में आयोजित 35वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन ने स्वर्ण पदक से सम्मानित किया है।
विज्ञापन

कस्बा निवासी कुलदीप दीक्षित, संध्या दीक्षित की पुत्री सुरभि दीक्षित ने केमिकल इंजीनियरिंग शाखा में प्रौद्योगिकी स्नातक परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर विश्वविद्यालय में टॉप किया है। 18 अक्तूबर को हुए 35वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि राज्यपाल आनंदीबेन ने सुरभि को स्वर्ण पदक, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसके अलावा सुरभि को कुलपति स्वर्ण पदक, पंडित मधुसूदन काक स्मृति स्वर्ण पदक, गिरिराज किशोर एवं शांति देवी स्मृति स्वर्ण पदक, विशिष्ट योग्यता सम्मान से भी सम्मानित किया गया। यहां बता दें कि सुरभि ने वर्ष 2015 में हाईस्कूल की परीक्षा यूपी बोर्ड में 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉप किया था। 2017 में इंटरमीडिएट की परीक्षा में 88 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। बेटी की सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed