{"_id":"61b2648f2bf92073f33d5ed7","slug":"suicide-warning-pilibhit-news-bly4687448129","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म पीड़िता ने दी आत्मदाह की चेतावनी, पुलिस पर लगाए आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म पीड़िता ने दी आत्मदाह की चेतावनी, पुलिस पर लगाए आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। एक युवती खुद को दुष्कर्म पीड़िता बताते हुए पुलिस पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। साथ कहा यह भी कहा कि अगर न्याय नहीं मिला तो आत्मदाह करूंगी।
सदर कोतवाली क्षेत्र की युवती ने एसपी से को दिए शिकायती पत्र में कहा कि उसने एक युवक के खिलाफ 12 अगस्त को दुष्कर्म की कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद विवेचक ने अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया। कार्रवाई के लिए जोर देने पर पुलिस ने एक बार आरोपी के हिरासत में ले लिया था। मगर खानापूरी करते हुए शादी संबंधी एक फर्जी घोषणा पत्र को आधार बताकर उसे भगा दिया।
इससे आरोपी जेल जाने से बच गया। आरोपी युवक ने शादी का जो वैवाहिक घोषणा पत्र बनवाया है, वह भी कहीं मान्य नहीं है। फर्जी है। न्याय नहीं मिलने पर वह आत्मदाह करेगी। युवती ने शिकायती पत्र में यह बात कही है। शिकायती पत्र में विवेचक बदलने और न्याय की गुहार लगाई गई है।
विज्ञापन
अब तक उनके पास जो जानकारी आई है उसके मुताबिक पीड़ित और आरोपी पति पत्नी है। इनके बीच कोर्ट में वाद चल रहा है। शुक्रवार को दोनों पक्षों को उनके साक्ष्यों के साथ बुलाया गया है। साथ ही विवेचक को साक्ष्य जुटाकर कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। अब जो भी साक्ष्य होंगे उसके आधार पुलिस कार्रवाई करेगी।
- दिनेश कुमार पी, पुलिस अधीक्षक