{"_id":"5f7366c18ebc3e9bad320d40","slug":"suicide-pilibhit-news-bly421575052","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलकर्मी ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिलकर्मी ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। मोदी मिल के एक कर्मचारी ने अपने ही घर में फंदे से लटककर जान दे दी। खुदकुशी उस वक्त की गई जब पत्नी बैंक से रुपये निकालने और बेटा घूूमने गया था। पत्नी के वापस पहुंचने पर घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौका मुआयना कर शव पोस्टमार्टम को भेजा। परिवार वाले कारणों के बारे में कुछ नहीं बता पाए।
सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के राजाबाग कॉलोनी निवासी 50 वर्षीय प्रमोद पांडेय पुत्र नत्थूलाल बीसलपुर मार्ग पर स्थित मोदी मिल में कंप्यूटर ऑपरेटर थे। मंगलवार को वह ड्यूटी नहीं गए थे। पत्नी राजू पांडेय दोपहर करीब 12 बजे रुपये निकालने के लिए बैंक चली गईं। बेटा राहुल दोस्तों से मिलने गया था। इसी बीच मिलकर्मी ने मकान की गैलरी में लगे कुं डे से फंदा लगाकर जान दे दी। डेढ़ घंटे बाद पत्नी घर पहुंची तो रस्सी के बने फंदे से पति का शव लटका देख वह अवाक रह गईं। चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सुनगढ़ी पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई। पत्नी समेत अन्य परिवार वाले खुदकुशी के पीछे वजह नहीं बता पाए। इंस्पेक्टर क्राइम सुनगढ़ी पवन कुमार शर्मा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है। संवाद