फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   suicide

ससुराल वालों को खुदकुशी की बात कहकर फंदे से लटका ग्रामीण

Sun, 09 Aug 2020 12:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 12:53 AM IST
विज्ञापन
suicide
बरखेड़ा। ससुराल वालों को फोन कर खुदकुशी करने की बात कहकर ग्रामीण ने जान दे दी। उसका शव गांव के बाहर मकान से एक किमी दूर आम पेड़ पर रस्सी के बने फंदे से लटका मिला। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने परिवार वालों से मामले की जानकारी जुटाई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव पंडरी खमरिया के 23 वर्षीय श्रीकिशन पुत्र ज्वाला प्रसाद मजदूरी करते थे। रक्षाबंधन से दो दिन पूर्व किसी बात पर उनका पत्नी सावित्री देवी से विवाद हो गया। गुस्सा होकर पत्नी मायके चली गई। इसके बाद से ही ससुराल वालों से उनका विवाद चल रहा था। शुक्रवार रात श्रीकिशन ने ससुराल वालों से फोन पर बात की। इस दौरान उनकी ससुराल वालों से कुछ कहासुनी हो गई। इसके बाद उन्होंने खुदकुशी करने की बात कहकर फोन काट दिया और बिना बताए अपने घर से निकल गए। कुछ देर बाद ससुराल वालों नें ग्रामीण के परिवार वालों को खुदकुशी की बात को लेकर जानकारी दी। इसे सुनकर परिवार वाले चिंतित हो गए और बेटे की तलाश में निकल पड़े। रात करीब साढ़े 10 बजे उनका शव मकान से एक किमी दूर गांव के बाहर खेत में आम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। रात में ही पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई। इंस्पेक्टर कमल सिंह ने बताया कि ससुराल पक्ष से चल रहे विवाद में खुदकुशी की बात निकलकर आ रही है। किसी पर कोई आरोप परिवार वाले नहीं लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed