फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   suicide

बुजुर्ग किसान ने लाइसेंसी रायफल से खुद को गोली मारी, मौत

Mon, 25 May 2020 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
suicide
माधोटांडा। घर पर अकेले रहने वाले बुजुर्ग किसान ने लाइसेंसी रायफल से खुद को पेट में गोली मारकर खुदकुशी कर ली। वह कई दिनों से मानसिक रुप से बीमार चल रहे थे। गोली की आवाज सुनकर पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदार मौके पर पहुंचे तो उनका शव चारपाई से सटा जमीन पर पड़ा मिला। पेट के ऊपर रायफल की नाल सटी हुई लगी थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मल्लपुर न्यूरिया गांव के रहने वाले 60 वर्षीय रामप्रसाद खेती करते थे। 15 साल पहले पत्नी की मौत हो चुकी है। कोई बच्चा न होने की वजह से वह घर में अकेले रहते थे। दो भाई ओमकार और सुमेरलाल पड़ोस के मकान में परिवार समेत रहते थे। शनिवार आधी रात के बाद अचानक गोली चलने की आवाज आई। इस पर ओमकार परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रामप्रसाद के घर पहुंचे। दरवाजा भीतर से बंद था, इसलिए दीवार फांदकर घर के भीतर गए। बरामदे में सोने के लिए लगा बिस्तर खाली दिखा। इस पर सभी चिंतित हो गए। कमरे में पहुंचे तो उनका शव चारपाई के पास जमीन पर पड़ा था। रायफल भी पास में ही पड़ी थी, जिसकी नाल पेट से सटी हुई थी।
विज्ञापन

परिवार वालों की सूचना पर प्रधान शिवकुमार समेत अन्य ग्रामीण आ गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। कुछ ही देर में सीओ पूरनपुर योगेंद्र कुमार, इंस्पेक्टर शहरोज अनवर पुलिस बल के साथ पहुंचे और मृतक के साथ हुई बारे में पूरी जानकारी जुटाई। भाइयों ने बताया कि रामप्रसाद पिछले कई दिनों से मानसिक रुप से बीमार चल रहे थे। अजीब सी बातें करने लगे थे। इससे पहले भी उनका मानसिक चिकित्सक से इलाज चल चुका है। उन्होंने इसी के चलते खुदकुशी करने का अंदेशा जताया। इंस्पेक्टर शहरोज अनवर ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का प्रतीत हो रहा है। परिजन भी यही अंदेशा जता रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अगर कोई शिकायत मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed