फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   suicide case arrest a insatiable

विवाहिता को आठ महीने से परेशान करने और खुदकुशी को उकसाने वाला शोहदा गिरफ्तार

Mon, 09 Mar 2020 02:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2020 02:28 AM IST
विज्ञापन
suicide case arrest a insatiable
बीसलपुर। कोतवाली पुलिस ने घर मे घुसकर विवाहिता से छेड़खानी करने, उसे पीटने और आत्महत्या करने के लिए उकसाने के नामजद आरोपी को रविवार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में पांच मार्च की रात में एक शोहदे ने घर मे घुसकर विवाहिता से छेड़खानी की थी। विरोध करने पर शोहदे ने विवाहिता को लाठी डंडों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घटना के समय विवाहिता का पति घर में मौजूद नहीं था। रात में लौटे पति ने उसी समय पत्नी को साथ ले जाकर कोतवाली पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस ने अपनी आदत के अनुसार बला टालते हुए मामले को केवल एनसीआर में दर्ज कर लिया था। पति का कहना था कि पुलिस से कार्रवाई न होते देख विवाहिता ने छह मार्च की सुबह कीटनाशक दवा पीकर आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन

विवाहिता द्वारा आत्महत्या की जानकारी होते ही पुलिस ने विवाहिता के पति को बुलाकर तुरंत तहरीर ले ली और घर में घुसकर छेड़खानी और मारपीट करने के साथ ही आत्महत्या के लिए उकसाने करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली। एफआईआर में गांव के ही दुर्योधन राठौर को नामजद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी अभिषेक दीक्षित ने इस मामले में पुलिस की भूमिका संदिग्ध मानते हुए सीओ धर्मसिंह मार्छाल को पूरे मामले की जांच करने के निर्देश दिए। एसपी को यह भी पता चला कि शोहदा विवाहिता को पिछले आठ माह से परेशान कर रहा था। एक बार यूपी 112 पुलिस की टीम भी शोहदे को विवाहिता की शिकायत पर पकड़कर लाई थी। फिर उसे सांठगांठ कर रास्ते से ही छोड़ दिया था। इससे विवाहिता और उसके परिजन मायूस हो गए थे। अब पांच मार्च को घटना हुई तो भी थाना पुलिस की भूमिका अच्छी नहीं रही। इन आरोपों की सीओ द्वारा जांच अभी चल रही है। वहीं थाना पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना पर रविवार दोपहर शोहदे को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। सीओ धर्मसिंह मार्छाल ने आरोपी के पकड़े जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि उसका चालान सोमवार को किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed