{"_id":"584965054f1c1be35944a0bf","slug":"sugarcane-laden-tractor-trolley-collided-with-the-bike-a-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली से टकराई बाइक, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली से टकराई बाइक, एक की मौत
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Thu, 08 Dec 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलिया रोड पर लालपुर ढाका गांव के पास गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्राली और बाइक में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पलिया पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार मेें कोहराम मच गया है। थाना क्षेत्र के भुजनिया गांव के रहने वाले किसान सतनाम सिंह का 30 वर्षीय पुत्र संदीप सिंह उर्फ सोनू पलिया में कंप्यूटर और मोबाइल मैकेनिक का कोर्स कर रहा था। वह पलिया में किराए पर कमरा लेकर रह रहा था। बुधवार को वह अपने घर आया था। देर शाम बाइक पर पलिया लौट रहा था। हाईवे पर लालपुर ढाका गांव के पास उसकी बाइक गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गई। इसमें गंभीर चोटें आने से सोनू की मौके पर मौत हो गई। राहगीरों से सूचना मिलने पर पलिया पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन