{"_id":"6bd1fbe6f02c285d402783dfb1c2d597","slug":"sugarcane-farmers-secretary-hoop-hungama-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना किसानों ने सचिव को घेरा, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना किसानों ने सचिव को घेरा, हंगामा
दियोरिया/पीलीभीत।
Updated Mon, 30 Nov 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे के दोनों गन्ना क्रय केंद्रों को पीलीभीत चीनी मिल से हटाकर बरखेड़ा
विज्ञापन
चीनी मिल से जोड़ दिया गया। इससे क्षुब्ध होकर किसानों ने सोमवार को गन्ना
सेंटर पर विभाग के विरोध में सचिव का घेराव कर हंगामा किया।
गन्ना क्रय केंद्र अभी तक ललित हरि चीनी मिल पीलीभीत से संबद्ध थे। इस सत्र में इन दोनों गन्ना क्रय केंद्रों को बजाज हिंदुस्तान चीनी मिल बरखेड़ा से जोड़ दिया गया है।
जानकारी होने पर किसानों ने सोमवार को गन्ना क्रय केंद्र (प्रथम) के परिसर में जमा होकर विभाग के विरोध में जमकर हंगामा किया। समझाने के लिए मौके पर पहुंचे सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव जितेंद्र कुमार को किसानों ने घेर लिया।
किसानों का कहना था कि वह बरखेड़ा मिल को गन्ना नहीं देंगे। किसान दोनों केंद्रों को पूर्व की भांति पीलीभीत मिल से जोड़ने की मांग कर रहे थे। करीब एक घंटे बाद समिति सचिव ने किसानों की मांग डीसीओ तक पहुंचाने का आश्वासन दिया, जिसके बाद लोग शांत हुए।
हंगामा करने वालों में संतोष सिंह, सुखविंदर सिंह, आबिद खां, हरीओम, मुकीम खां, साधुराम, रघुनंदन यादव, करन पाल यादव, रामचंद्र, रीतराम, कुंवरसेन, झम्मन लाल, विजेंद्र पाल, शिवओम और सुरेश पाल आदि रहे।