फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Sugar-laden trolley crashed into the ambulance, sick old woman's death

गन्ना से भरी ट्राली से टकराई एंबुलेंस, बीमार वृद्धा की मौत

Thu, 08 Dec 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Thu, 08 Dec 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
बीमार वृद्धा को लेकर सीएचसी जा रही एंबुलेंस कोहरे में गन्ना से भरी  ट्राली से टकरा गई। हादसे में एंबुलेंस से ले जाई जा रही वृद्धा की मौत हो गई जबकि चालक और उसके सहायक सहित तीन लोग घायल हो गए। हालांकि एंबुलेंस चालक का कहना है कि वृद्धा की मौत हादसे से पहले  ही बीमारी के चलते हो चुकी थी। हादसा आसाम हाइवे पर चीनी मिल के समीप रात में हुआ। चीनी मिल के बाहर आसाम हाइवे पर दो दिन से गन्ना से भरे वाहनों की  लाइन लगी है। इस लाइन में लगी गन्ना से भरी ट्राली से खुटार की ओर से आ रही 108 एंबुलेंस टकरा गई। हादसे में एंबुलेंस चालक रामरहीम, सहायक चित्रदेव  और बीमार की तीमारदार एक महिला घायल हो गई। एंबुलेंस भी क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में एंबुलेंस से लाई जा रही बीमार वृद्धा की मौत हो गई। हालांकि बगैर  कार्रवाई किए वृद्धा का शव उनके परिवार वाले घर ले गए।   
विज्ञापन

बीमार  वृद्धा हार्ट की मरीज थी। उसका पहले से इलाज कराया जा रहा था। वृद्धा को  सीएचसी में मृत हालत में लाया गया। एंबुलेंस के कर्मचारी हादसे से पहले उसकी मौत की जानकारी दे रहे थे। हार्ट पेसेंट होने को लेकर हो सकता है कि  तेज झटके पर वृद्धा की मौत हुई हो, लेकिन उसके परिवार वालों ने इसकी कोई  शिकायत नहीं की और शव को घर ले गए। 
विज्ञापन

- डॉ. रविंद्र सिंह, अधीक्षक सीएचसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed