फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Students returning after giving exams accused police of beating, uproar

परीक्षा देकर लौट रहे छात्रों ने पुलिस पर लगाया पिटाई का आरोप, हंगामा

Thu, 07 Apr 2022 01:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Students returning after giving exams accused police of beating, uproar
गजरौला/पीलीभीत। परीक्षा देकर लौट रहे छात्रों को रास्ते में चेकिंग के नाम पर एंटी रोमियो ने रोक लिया। आरोप है कि छात्रों से अभद्रता की गई। उन्हें पीटा गया। घर जाकर छात्रों ने परिजन को बताया है। एक दो परिजन थाने पहुंचे। कई छात्र भी उनके साथ थे। पीड़ित छात्रों ने गजरौला थाने के करीब हाईवे पर कुछ देर तक हंगामा किया। इसके बाद एसओ ने छात्रों को कार्रवाई का आश्वासन देकर घर वापस भेज दिया था।
विज्ञापन

गजरौला क्षेत्र के शिवनगर गांव के निवासी कक्षा दस के 17 छात्र आदर्श किसान इंटर कॉलेज से अंग्रेजी का प्रथम पेपर देकर अपनी बाइकों से घर लौट रहे थे। रास्ते में गजरौला से पिंडरा रोड पर लोहिया पुल पास पुलिस की गाड़ी खड़ी हुई थी। आरोप है कि इसी दौरान पुलिसकर्मियों ने बाइक सवार छात्रों को रोक लिया। अभद्रता और मारपीट की। जो छात्र पुलिस की हरकत देखकर पीछे को हटे तो पुलिस ने पीछा कर उन छात्रों को भी पकड़ा। पकड़ कर लोहिया पुल के पास आए। आरोप है कि डंडों से पिटाई की गई। छात्रों ने घर जाकर शिकायत की। इस पर परिजन गजरौला थाने पहुंचे, मगर पुलिस ने नहीं सुनी। इस पर पीड़ित सभी छात्र थाने के पास हाईवे पर हंगामा करते हुए पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन

एसओ तेजपाल सिंह ने छात्रों से वार्ता की और उन्हें जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया था। छात्र एसओ की वार्ता से संतुष्ट होकर घर लौट गए। हालांकि एक छात्र ने सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज की। बरखेड़ा विधायक से भी शिकायत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक दिन पहले कुछ छात्राओं ने छेड़खानी की शिकायत की थी। इस पर एंटी रोमियो स्क्वॉयड प्रभारी फोर्स के साथ गए थे। छात्रों को रोककर सिर्फ पूछताछ की गई। किसी भी छात्र की पिटाई नहीं की गई है। - सुनील दत्त, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed