{"_id":"65d2527bbae9b4ca810cf9c4","slug":"students-of-the-district-increased-their-prestige-in-the-state-level-competition-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-112243-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले के छात्रों ने बढ़ाया मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले के छात्रों ने बढ़ाया मान
विज्ञापन
स्वर्ण पदक के साथ छात्रा अक्षरा । स्रोत - शिक्षक
पीलीभीत। बेसिक शिक्षा की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले के बच्चों ने मान बढ़ाया है। ताइक्वांडों में स्वर्ण के साथ दौड़ और अन्य प्रतियोगिता में दो रजत पदक जीते हैं। शिक्षकों और अधिकारियों ने बधाई दी है।
मंडल स्तर पर उपविजेता घोषित होने के बाद जिले के परिषदीय स्कूलों से 19 खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने लखनऊ गए थे। यहां पर 15 से 17 फरवरी तक प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। राज्य स्तर पर चार सौ मीटर दौड़ में बरखेड़ा ब्लॉक के छात्र पुष्पेंद्र ने तीसरा स्थान पाकर रजत पदक हासिल किया। मंडल स्तर पर वह चैंपियन बने थे। इसके साथ ही ऊंची कूद में कंपोजिट स्कूल भान डांडी की छात्रा कशिश गंगवार ने तीसरा स्थान पाकर जिले का मान बढ़ाते हुए रजत पदक हासिल किया।
बता दें कि यहां बिलसंडा की मीरपुर हररायपुर स्कूल की छात्रा अक्षरा कुशवाहा ने भी ताइक्वांडो में पहला स्थान पाकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया था। तीन विद्यार्थियों के बेहतर प्रदर्शन से जिले का मान बढ़ा है।
विज्ञापन
वापस आने पर सभी खिलाड़ियों का जिला बेसिक शिक्षाधिकारी अमित कुमार सिंह, जिला व्यायाम शिक्षक राजीव मिश्रा, प्रखर मिश्रा सहित अन्य शिक्षकों ने स्वागत किया।