{"_id":"f5bb9c81f90fdec9a5255bc8d9afc81d","slug":"students-from-the-clerk-of-indecency-commotion-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों ने की लिपिक से अभद्रता, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों ने की लिपिक से अभद्रता, हंगामा
पीलीभीत।
Updated Thu, 09 Jul 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपाधि महाविद्यालय में प्रवेश फार्म जमा करने आए कुछ छात्रों ने लिपिक से
विज्ञापन
अभद्रता कर दी। इसकी जानकारी पर बृहस्पतिवार को सुबह कर्मचारियों ने
छात्रों पर कार्रवाई की मांग कर हड़ताल कर दी। इससे कॉलेज प्रशासन हरकत में
आया और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने लिपिक से तहरीर देकर कार्रवाई का
आश्वासन दिया। इससे करीब दो घंटे बाद हड़ताल समाप्त हुई। कर्मचारियों की
हड़ताल और पुलिस पहुंचने पर कॉलेज में अफरा तफरी का माहौल रहा।
उपाधि महाविद्यालय में नई कक्षाओं में प्रवेश के लिए फार्म जमा किए जा रहे हैं। बुधवार शाम कॉलेज के कुछ पूर्व छात्र फार्म काउंटर पर पहुंचे और अपने साथियों के फार्म पहले जमा करने का प्रयास किया। इसको लेकर छात्रों व लिपिक नरेंद्र कुमार की कहासुनी हो गई। आरोप है छात्रों ने लिपिक ने अभद्रता का गॉली गलौज की। मामला मारपीट तक पहुंच गया लेकिन अन्य कर्मचारियों मौके पर पहुंचने पर छात्र फरार हो गए।
शाम को ही कर्मचारियों नशे प्रधानाचार्य से मिलकर इसकी शिकायत की। बृहस्पतिवार को कॉलेज खुलने पर कर्मचारियों ने छात्रों पर कार्रवाई की जानकारी की लेकिन किसी भी प्रकार की कार्रवाई न होने की जानकारी पर कर्मचारी भड़क गए और उन्होंने हड़ताल कर सभी काउंटर बंद कर दिए। इससे कॉलेज प्रशासन हरकत में आया और पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर पहुंचे सुनगढ़ी थाने के एसएसआई हरिओम वाजपेई कॉलेज पहुंचे और कर्मचारियों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद लिपिक नरेंद्र कुमार ने पूर्व छात्र हरिओम, नरेंद्र गोस्वामी व तीन अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। इसके बाद कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म कर काम शुरू किया। घटना को लेकर कॉलेज में दो घंटे से अधिक समय तक अफरा तफरी रही और फार्म जमा करने आए छात्र छात्राएं परेशान रहे। एसएसआई ने बताया कि तहरीर मिली है जांच कर कार्रवाई की जाएगी।