फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Students from across the country were honored at the ancient conference

Pilibhit News: पुरातन सम्मेलन में देशभर से पहुंचे छात्र सम्मानित

Sat, 12 Apr 2025 11:24 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 12 Apr 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Students from across the country were honored at the ancient conference
शहर के एक वैंकट हाल में आयुर्वेदिक महाविद्यालय के पुरातन छात्र सम्मेलन में किया गया पत्रिका का 
पीलीभीत। ललित हरी राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज की 125वीं जयंती पर आयोजित पुरातन छात्र सम्मेलन में आयुर्वेदिक पद्धति के योद्धाओं का जमघट दिखा। देश के विभिन्न इलाकों से आए पुरातन छात्रों ने यादों को ताजा किया। इस दौरान पुरातन छात्रों को सम्मानित करने के साथ स्मृति पुस्तिका का विमोचन किया गया।
विज्ञापन

शहर के एक बैंक्वेट हाल में हुए कार्यक्रम की शुरुआत भगवान धन्वंतरि के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन व माल्यार्पण से हुई। इसके बाद प्रधानाचार्य डॉ. एसएस वेदार ने मेहमानों का स्वागत किया। इसके बाद पुरातन छात्र कल्याण संघ के अध्यक्ष डॉ. अनिल सक्सेना ने कार्यक्रम के उद्देश्यों और कॉलेज के विस्तार पर चर्चा करते हुए पुरातन छात्रों को कॉलेज का गौरव बताया।
विज्ञापन

ललित हरी राज शुगर फैक्टरी के अध्यक्ष सुभाष चंद्र ने कॉलेज को लेकर परिवार के प्रयासों को याद किया। इसके बाद पुरातन छात्रों में प्रोफेसर डॉ. योगेश चंद्र मिश्रा, डॉ. हरेंद्र मिश्रा, डॉ. यशवंत सिंह, डॉ. विनोद तिवारी, डॉ. प्रभाकर तिवारी त्रिपाठी, डॉ. पीआर अवस्थी, डॉ. हरिशंकर पांडे, डॉ. गिरजाशंकर अग्रवाल, डॉ. वागीश मिश्रा, डॉ. सत्यदेव शर्मा, डॉ. मुरली मनोहर अग्रवाल, डॉ. राममूर्ति गंगवार, डॉ. जगत नारायण मिश्रा, आयुर्वेद मित्र लक्ष्मीकांत शर्मा को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान संपादक डॉ. अश्वनी सचदेवा के निर्देशन में एक स्मारिका का विमोचन किया गया। सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर, सीएमओ डॉ. आलोक शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ने भी संबोधन किया। संचालन डॉ. हरिशंकर मिश्रा ने किया। इस मौके पर डॉ. अनिल सक्सेना के अलावा जौनपुर से मदन मोहन वर्मा, फर्रुखाबाद से डॉ. मनोज चतुर्वेदी, मुरली मनोहर अग्रवाल, अवनीश पांडे, संजीव कुमार, डॉ. हर्षित कुमार, डॉ. अलका सिंह, डॉ. सुधा शर्मा बुलंदशहर आदि मौजूद रहे।

शहर के एक वैंकट हाल में आयुर्वेदिक महाविद्यालय के पुरातन छात्र सम्मेलन में किया गया पत्रिका का 

शहर के एक वैंकट हाल में आयुर्वेदिक महाविद्यालय के पुरातन छात्र सम्मेलन में किया गया पत्रिका का 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed