फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Student returning home from father's shop dies in road accident

पिता की दुकान से घर लौट रहे छात्र की सड़क हादसे में मौत

Thu, 14 Apr 2022 12:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 12:56 AM IST
विज्ञापन
Student returning home from father's shop dies in road accident
सौरभ कुमार फाइल फोटो - फोटो : PILIBHIT
जराकोठी/पीलीभीत। पिता की दुकान से घर लौट रहे कक्षा 12 के छात्र की बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए ले जाते समय छात्र की रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

गजरौला थाना क्षेत्र के गांव सिसैइया निवासी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि उनका 17 वर्षीय पुत्र सौरभ कुमार कक्षा 12 का छात्र है। वह पेशे से फोटोग्राफर है और उनकी दुकान असम हाईवे के सकरिया कसबे में है। मंगलवार को उनका पुत्र दुकान पर बैठा था। इसी दौरान दोपहर में वह खाना खाने के लिए बाइक से घर आ रहा था। रास्ते में असम हाईवे पर सकरिया पुल से पहले अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी और चालक वाहन लेकर भाग गया। राहगीरों की सूचना पर वह दुर्घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। गंभीर रूप घायल सौरभ को इलाज के लिए पीलीभीत लेकर आ रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना पर जिला अस्पताल पहुंची पुलिस ने छात्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed