{"_id":"69788981c817de7b870a3911","slug":"student-killed-in-car-collision-and-another-youth-critical-in-pilibhit-2026-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: कार की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत, एक अन्य युवक की हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: कार की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत, एक अन्य युवक की हालत नाजुक
Tue, 27 Jan 2026 03:17 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 27 Jan 2026 03:17 PM IST
सार
पीलीभीत के जहानाबाद कोतवाली क्षेत्र में सोमवार रात हादसा हो गया। जहानाबाद-रिछा मार्ग पर कार की टक्कर लगने से बाइक सवार छात्र की मौत हो गई। जबकि एक अन्य युवक घायल हो गया। उसकी हालत नाजुक बताई गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पीलीभीत के जहानाबाद-रिछा मार्ग पर सोमवार की रात करीब नौ बजे गांव कंजा नाथ पट्टी के समीप कार की चपेट में आकर बाइक सवार कक्षा 12 के छात्र सलमान (19 वर्ष) की मौत हो गई। बाइक पर बैठा एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
जहानाबाद कोतवाली के गांव कटिया इस्लाम निवासी सलमान पुत्र अनवार व अरमान (20) पुत्र नन्हे खां सोमवार की रात ग्राम ढकिया बदलू से बाइक से वापस घर जा रहे थे। जहानाबाद रिछा मार्ग पर कंजा नाथ पट्टी चौराहे से करीब दो सौ मीटर आगे सामने से आ रही तेज रफ्तार कार से उनकी बाइक को टक्कर लग गई।
विज्ञापन
राहगीरों ने पुलिस और परिजनों को दी सूचना
टक्कर लगने से दोनों युवक उछलकर काफी दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने परिजन और पुलिस को सूचित किया। घायलों को एंबुलेंस से जहानाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां चिकित्सकों ने सलमान को मृत घोषित कर दिया। अरमान को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मृतक के पिता ने बताया कि सलमान अमखिड़िया इंटर कॉलेज में कक्षा 12 का छात्र था।
विज्ञापन