{"_id":"6a0cc06722b62c50930f09cc","slug":"strike-today-medicine-shops-will-remain-closed-pilibhit-news-c-121-1-pbt1010-159919-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: हड़ताल आज, दवा की दुकानें रहेंगी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: हड़ताल आज, दवा की दुकानें रहेंगी बंद
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर व आसपास के 150 से ज्यादा दवा के थोक व फुटकर दुकानों पर बुधवार को ताला दिखेगा। ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्टस के अध्यक्ष विनोद तिवारी की ओर से ताला बंदी की अपील की गई है। विभिन्न मुद्दों की मांगो को लेकर व्यापारी शहर के चावला चौराहे से कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर डीएम को विभिन्न बिंदुओं पर ज्ञापन सौपेंगे।
ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट के अध्यक्ष विनोद तिवारी का कहना है कि ऑनलाइन दवाओं की मार्केटिंग से दिन व दिन दवा का कारोबार प्रभावित हो रहा है। वहीं, जहां व्यापारी एमआरपी रेट से दाम करके मरीजों को दवाएं बेचते हैं। वहीं, कुछ मार्केटिंग कंपनी 25 प्रतिशत तक की ग्राहकों को छूट देकर सीधे घरों में दवाएं देते हैं। ऐसे में भविष्य में उनका कारोबार पूरी तरह से चौपट होने की आशंका है।
उनकी ओर से आज 20 मई को बंदी की अपील करते हुए शहर के चावला चौराहे से कलेक्ट्रेट तक कारोबारियों के साथ पहुंचकर डीएम को ज्ञापन सौपेंगे। बंदी को लेकर आज शहर में मरीज की दवा पूर्ति व व्यापारियों का कारोबार प्रभावित रहने की आशंका है। संवाद
विज्ञापन
--
एसोसिएशन पदाधिकारियों ने डीएम को दिया ज्ञापन
केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल अरोड़ा के नेतृत्व में पदाधिकारी डीएम से मिले और दवा मेडिकल स्टोरों के बंदी के विरोध में ज्ञापन दिया। कहा कि हमारी संस्था इस बंदी के विरोध में है। थोक और फुटकर व्यापारी दुकानें खोलेंगे। उन्होंने कहा कि दवा व्यापार केवल एक व्यवसाय नहीं बल्कि समाजसेवा और आमजन के जीवन की सुरक्षा से जुड़ा आवश्यक कार्य है। इसे 24 घंटे चालू रहना चाहिए।