{"_id":"66d76bd64e4a3c66000a7e14","slug":"strict-action-will-be-taken-against-those-who-keep-complaints-and-cases-on-the-portal-pending-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-121942-2024-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पोर्टल की शिकायतें और प्रकरणों को लंबित रखने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पोर्टल की शिकायतें और प्रकरणों को लंबित रखने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई
विज्ञापन
पीलीभीत। जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने आईजीआरएस पोर्टल पर मुख्यमंत्री आदि को संदर्भित प्रकरणों की समीक्षा बैठक की। बिना कारण संदर्भों को लंबित रखने वाले तथा बार-बार गलत निस्तारण करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी।
मंगलवार को देर शाम गांधी सभागार में हुई बैठक में उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति नहीं आनी चाहिए कि निस्तारण की गुणवत्ता खराब होने के कारण उच्च स्तर से शिकायतें बार- बार वापस आएं। इस दौरान सभी विभागीय अधिकारियों को आइजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करके रिपोर्ट को पोर्टल पर अपलोड कर सुनिश्चित कराने के लिए निर्देशित किया।
कहा कि शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया के दौरान शिकायतकर्ता का पक्ष भी अवश्य सुना जाए और सदंर्भों के निस्तारण के परिणाम से भी शिकायतकर्ता को अवगत कराया जाए। साथ ही भूमि संबंधित विवाद के प्रकरणों अथवा भूमि की पैमाइश के प्रकरणों को तहसील अथवा थाना समाधान दिवस में दर्ज कर संयुक्त टीम गठित कर शीघ्र निस्तारित किया जाए।