{"_id":"578927d54f1c1b5e1b13d5d7","slug":"stop-in-the-name-of-dj-vandalizing-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘डीजे पर रोक के नाम पर गुंडई कर रही पुलिस’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘डीजे पर रोक के नाम पर गुंडई कर रही पुलिस’
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कावंड़ की सुरक्षा के नाम पर डीजे संचालकों पर पुलिस की सख्ती को व्यापारियों ने गुंडई करार दिया है। एंपलीफायर जब्त करने को भी गलत बताया है। गुस्साए डीजे संचालकों ने व्यापारी नेताओं के साथ एसपी से मुलाकात कर अपना पक्ष रखते हुए समाधान की मांग की है।
एसपी को दिए पत्र में डीजे संचालकों ने बताया कि सावन में कांवड में डीजे पर पाबंदी है। ऐसे में एंपलीफायर जमा कराने की कार्रवाई की जा रही है। इससे पहले से अन्य कार्यक्रमों के लिए बुक डीजे सिस्टम चलाने में दिक्कत आ रही है। पुलिस बिना नोटिस दिए जबरन सिस्टम को उठाकर थाने ले जा रही है। उन्होंने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि जब कावंड़ में डीजे का प्रयोग पाया जाए तभी दोषियों पर कार्रवाई की जाए। पहले से ही सिस्टम जब्त न किए जाएं। इससे व्यापार पर भी असर पड़ रहा है। उन्होंने एसपी को यह भरोसा भी दिलाया कि वह कांवड़ियों को डीजे सिस्टम नहीं देंगे। अधिकारियों से मांग की गई कि थानों में जमा कराए गए एंपलीफायर वापस दिलाए जाएं ताकि कारोबार में दिक्कत न आए। एसपी से मुलाकात करने वालों में मोनू, दिलीप सिंह, राहुल शर्मा, वैभव सक्सेना, अय्या, यासीन, गुड्डू, जितेंद्र कुमार, विजय, विशाल, रंजीत मौर्य, रमेश कुमार, मुजाहिद, अनिल सहित दर्जनों डीजे व्यापारी थे। उधर एसपी मुनिराज ने कहा कि बुकिंग के समय एंपलीफायर पुलिस वापस कर देगी। जिसके बाद कार्यक्रम समाप्त होने पर दुबारा जमा कराना होगा।