फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Stone pelting in Jogithera due to old enmity, report filed

Pilibhit News: पुरानी रंजिश में जोगीठेर में पथराव, रिपोर्ट दर्ज

Wed, 17 Jul 2024 04:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2024 04:02 AM IST
विज्ञापन
Stone pelting in Jogithera due to old enmity, report filed
बीसलपुर। कोतवाली के गांव जोगीठेर में पुरानी रंजिश को लेकर मंगलवार को देर शाम कुछ लोगों ने एक ग्रामीण के दरवाजे पर जमकर पथराव किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन



कोतवाली के गांव जोगीठेर निवासी सोमपाल ने बताया कि गांव के कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश को लेकर मंगलवार को देर शाम उनके दरवाजे पर आकर गाली गलौज की। विरोध करने पर इन लोगों ने उनके दरवाजे पर पथराव शुरू कर दिया। जिससे भगदड़ मच गई।
विज्ञापन

घर के लोगों ने दरवाजा बंद कर लिया। इस बीच मौके पर काफी भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक पथराव करने वाले लोग भाग गए थे। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि सोमपाल की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट में गांव के शुभम, जतिन और शनि को नामजद किया गया है। आरोपी पक्ष के अरुण कुमार ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया है, कि वह अपनी पत्नी को विद्यालय पहुंचाने जा रहे थे। रास्ते में दूसरे पक्ष के लोगों ने पुरानी रंजिश को लेकर उन्हें घेर कर गाली गलौज किया और जान से मारने की धमकी दी। इसी बीच काफी लोग आता देख दूसरे पक्ष के लोग भाग गए।

उसके बाद शाम को दोनों पक्षों का आमना-सामना हो गया, जिसमें दोनों ओर से पथराव हुआ। पुलिस ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि अरुण कुमार द्वारा दी गई तहरीर में लगाए गए आरोपों की पुष्टि नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed