फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Stockyard Fire Two animal Scorched

पशुशाला में आग से दो पशु झुलसे

Mon, 14 Dec 2015 11:24 PM IST
plibhit
plibhit Updated Mon, 14 Dec 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
गांव सड़िया निवासी रमेश की पशुशाला में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिससे उसमें बधे दो पशु झुलस गए और उसमें रखा करीब एक लाख रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। मौके पर डीजल गिरा मिलने से पशुशाला स्वामी ने रंजिशन डीजल डालकर आग लगाने की आशंका जताई है। पीड़ित ने घटना की तहरीर सुनगढ़ी पुलिस को दी है।
विज्ञापन

थाना सुनगढ़ी के गांव सड़िया निवासी रमेश ने बताया कि रविवार की रात वह पशुशाला में हो रहा था। रात करीब साढ़े 12 बजे किसी ने डीजल डालकर पशुशाला में आग लगा दी। जब तक वह कुछ समझ पाता इससे पहले आग ने विकराल रूप ले लिया। किसी तरह से वह जान बचाकर बाहर निकला। आसपास के तमाम लोग मौके पर एकत्र हो गए और आग पर काबू पाया। उसने बताया कि जिस स्थान से आग लगाई गई। उस जगह पर डीजल पड़ा था। आशंका जताते हुए बताया कि किसी ने चुनावी रंजिश के चलते उसकी पशुशाला में आग लगा दी। इस अग्निकांड में पशुशाला में बंधी एक भैंस, एक पड्डा, मोबाइल, बर्तन, समेत करीब एक लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। उसने घटना की तहरीर सुनगढ़ी पुलिस को दी है। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed