फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   State crimes Intiha

प्रदेश में अपराधों की इंतिहा, अपराधी निरंकुश

Sun, 31 May 2015 11:00 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Sun, 31 May 2015 11:00 PM IST
विज्ञापन
बहुजन समाज पार्टी के जोन कोआर्डिनेटर काशीराम सरोज ने कहा कि प्रदेश में लूट-खसोट, बलात्कार, हत्याओं आदि का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। प्रदेश में बढ़ते अपराध के चलते लोग अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता कानून का राज चाहती है। जनता अब बसपा की ओर आस लगाए बैठी है। 2017 में प्रदेश में फिर बसपा की सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को अभी से जुट जाना होगा।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री अनीस अहमद उर्फ फूल बाबू के आवास पर हुई पार्टी की आपात बैठक में उन्होंने कहा कि सपा शासनकाल में अपराधों की इंतिहा हो चुकी है। भाजपा अपनी विफलताओं के कारण सांप्रदायिकता को तूल दे रही है। महंगाई चरम पर पहुंच चुकी है। गैस सब्सिडी के नाम पर लोगों को छला गया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभी से चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

बरेली मंडल कोआर्डिनेटर रामसनेही गौतम ने कहा कि कार्यकर्ता अनुशासन में रह कर संगठन का कार्य करें और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि संगठन में निष्क्रिय पदाधिकारियों के स्थान पर सक्रिय कार्यकर्ताओं को मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में नवनियुक्त विधान सभा अध्यक्षों को जिम्मेदारियां सौपी गईं। बैठक में बालकराम सागर, मुन्नालाल कश्यप, रामऔतार गौतम, प्रदीप कुमार गौैतम, मुरारीलाल सागर, इंद्रजीत, कल्यान सिंह सरोज, श्रीराम कोरी आदि मौजूद रहे। संचालन जिला महासचिव प्रेम गौतम ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed