फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Starting in two colleges The Sports Festival

दो महाविद्यालयों में शुरू हुए क्रीड़ा समारोह

Tue, 15 Dec 2015 11:02 PM IST
Bisalpur
Bisalpur Updated Tue, 15 Dec 2015 11:02 PM IST
विज्ञापन

दो महाविद्यालयों में मंगलवार से वार्षिक क्रीड़ा समारोह शुरू हो गए हैं। राजकीय महाविद्यालय के समारोह का शुभारंभ कर्नल एसके सिंह ने ध्वजारोहण कर किया। शफी डिग्री कॉलेज में शफी एजूकेशनल ग्रुप के निदेशक डॉ एनबी खान ने गुब्बारे उड़ाकर किया।

विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय में मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में क्रीड़ा का महत्व बताया। आज पहले दिन हुई छात्रों की 100 मीटर दौड़ और ऊंची कूद में धर्मवीर प्रथम, 1500 मीटर दौड़ में सोनपाल प्रथम, गोला क्षेपण में नेमचंद्र प्रथम रहा। छात्राओं की 100 मीटर दौड़ में कुमकुम प्रथम, 200 मीटर दौड़ में शीला प्रथम, ऊंची कूद में रजनी प्रथम और गोला क्षेपण में शिल्पी प्रथम रही।
विज्ञापन

इधर, शफी डिग्री कॉलेज में छात्रों की 100 मीटर दौड़, लंबी कूद में शहनवाज प्रथम, गोला क्षेपण में काशिब प्रथम, चक्का क्षेपण में अशोक प्रथम, रिले रेस में बीसीए की टीम प्रथम रही। छात्राओं की 100 मीटर दौड़ में नेहा प्रथम, गोला क्षेपण, चक्का क्षेपण में शहरीन प्रथम, लंबी कूद में प्रिया प्रथम, रिले रेस में बीए की टीम प्रथम रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed