{"_id":"a55f04f4c7511cceeebab9ea76c01d52","slug":"starting-in-the-district-child-health-nutrition-month-dm-was-cutting-a-ribbon-to-launch-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में बाल स्वास्थ्य पोषण माह शुरू डीएम ने फीता काटकर किया शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में बाल स्वास्थ्य पोषण माह शुरू डीएम ने फीता काटकर किया शुभारंभ
plibhit
Updated Wed, 02 Dec 2015 10:36 PM IST
विज्ञापन
जिले भर में बुधवार को बाल स्वास्थ्य पोषण माह का शुभारंभ हो गया। शहर से सटे गांव पकड़िया नौगवा में डीएम ने फीता काटकर पोषण माह की शुरूआत की। यह अभियान 30 दिसंबर तक चलाया जाएगा।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग व बाल विकास विभाग के सहयोग से बच्चों के स्वास्थ्य व पोषण स्तर में सुधार लाने को जून व दिसंबर माह में विशेष बाल स्वास्थ्य पोषण माह शुरू किया गया है। बुधवार को गांव पकड़िया नौगवा में पोषण माह के तहत कैंप लगाया गया। डीएम मासूम अली सरवर ने फीता काटकर इसका शुभारंभ किया। वहीं सीएमओ डॉ. ओपी सिंह ने बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाई।
विज्ञापन
सीएमओ ने कहा कि पोषण माह का उद्देश्य बच्चों के स्वास्थ्य व पोषण स्तर में सुधार लाना है। नौ माह से पांच वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ए की खुराक दी जाएगी। कहा कि लोग विटामिन ए व आयरन युक्त खाद्य पदार्थों को अपने आहार में शामिल करें और दूसरों को भी इसके लिए जागरूक करें। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सीएम चतुर्वेदी ने बताया कि पोषण माह के तहत बच्चों को विटामिन एक की खुराक दी जाएगी। इसके अलावा पांच वर्ष तक के बच्चों का वजन, कुपोषित बच्चों का चिंहीकरण कर उन्हें एनआरसी रेफर किया जाएगा। इस मौके पर डीएमसी यूनीसेफ फैजान खां, डीटीओ डॉ. राजेश भट्ट, डॉ. टीएन राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन