{"_id":"5874e5ed4f1c1b577fba8cda","slug":"sseediai-secretary-saw-cane-purchasing-center","type":"story","status":"publish","title_hn":"एससीडीआई, सचिव ने देखे गन्ना क्रय केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एससीडीआई, सचिव ने देखे गन्ना क्रय केंद्र
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Tue, 10 Jan 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन्ना विकास परिषद के एससीडीआई धर्मेंद्र प्रसाद दुबे और सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव जितेंद्र कुमार ने सोमवार को सात गन्ना क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने ककरा कला, बिलासनगर, खनंका, लुहिचा, बरसिया, रढ़ैता अ और ब आदि क्रय केंद्रों का निरीक्षण कर वहां व्यवस्थाएं देखीं। दोनों अधिकारियों ने खरीदे गए गन्ने को मानक के हिसाब से देखा और वहां मौजूद कर्मचारियों से मानक के अनुरूप ही गन्ना खरीदने तथा किसानों से भी जड़ व अगोला रहित गन्ना आपूर्ति करने को कहा। अधिकारियों ने क्रय केंद्रों के गन्ना खरीद संबंधी अभिलेख भी देखे। अधिकारियों ने गन्ने की तौल उतार और प्रेषण समेत सारी व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया तथा किसानों से किसी तरह की कोई दिक्कत होने पर सूचित करने को कहा।
विज्ञापन