फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   SSB jawan fired on minor dispute

एसएसबी जवान ने मामूली विवाद पर की फायरिंग

Sun, 26 Dec 2021 11:56 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
SSB jawan fired on minor dispute
शहर के मोहल्ला कुंवरगढ़ में फायरिंग की सूचना पर पहुंची पुलिस। संवाद - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। शहर के मोहल्ला कुंवरगढ़ में रविवार शाम करीब चार बजे आमने-सामने रहने वाले बच्चों में मामूली विवाद हो गया। बच्ची ने इसकी शिकायत पिता से की। इसके बाद बच्ची के पिता एसएसबी जवान ने रात आठ बजे दूसरे पक्ष के किशोर की पिटाई कर दी। इसके बाद लाइसेंसी पिस्टल से चार हवाई फायर झोंक दिए। सूचना पर सुनगढ़ी और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। आरोपी जवान को हिरासत में लेकर पिस्टल बरामद कर लिया गया है। मौके पर खोखे भी बरामद हुए है।
विज्ञापन

सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के मोहल्ला कुंवरगढ़ निवासी पप्पू के मासूम पुत्र सुमित ने बताया कि वह करीब चार बजे घर के बाहर सड़क पर खेल रहा था। इसी दौरान घर के सामने रहने वाले एसएसबी जवान की बेटी भी बच्चों के साथ खेलने आ गई। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। उस समय तो मामला शांत हो गया। बाद में रात करीब आठ बजे एसएसबी जवान ने विवाद के गुस्से में सुमित की जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद अपनी लाइसेंसी पिस्टल से चार हवाई फायर कर दिए। मोहल्ले में दहशत के साथ अफरातफरी फैल गई। लोगों ने एसएसबी जवान पर शराब के नशे में होने का भी आरोप लगाया है। हालांकि फायरिंग में किसी भी पक्ष को कोई नुकसान नहीं हुआ। फायरिंग की सूचना पुलिस को दी गई। सुनगढ़ी इंस्पेक्टर श्रीकांत द्विवेदी और सदर कोतवाल हरीश वर्धन सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने आरोपी एसएसबी जवान को हिरासत में लेकर उसकी लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद कर ली। मौके से चार कारतूस के खोखे भी बरामद किए है। आरोपी को थाने लाकर सनगढ़ी पुलिस पीड़ित पक्ष से तहरीर ले रही है।
विज्ञापन

मोहल्ला कुंवरगढ़ में शराब के नशे में एक एसएसबी जवान ने कई हवाई फायर किए है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पिस्टल भी बरामद हो गई है। तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई सुनगढ़ी थाने में हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दिनेश कुमार पी, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed