{"_id":"68621870b0cbf5391109a05d","slug":"ssb-jawan-and-his-son-died-crushed-by-truck-in-pilibhit-2025-06-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पीलीभीत में दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से एसएसबी जवान और बेटे की मौत, मंजर देख कांपा लोगों का कलेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीलीभीत में दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से एसएसबी जवान और बेटे की मौत, मंजर देख कांपा लोगों का कलेजा
Mon, 30 Jun 2025 10:28 AM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 30 Jun 2025 10:28 AM IST
सार
पीलीभीत के बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार सुबह बारिश के दौरान दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्र को रौंद दिया, जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद घटनास्थल पर जुटे लोग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
पीलीभीत में बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव परसिया निवासी एसएसबी जवान और उनके बेटे की ट्रक की चपेट में आकर मौत हो गई। हादसा सोमवार सुबह पीलीभीत– बीसलपुर मार्ग पर टोल प्लाजा के समीप हुआ। हादसे के बाद घटनास्थल पर मंजर देख लोगों का कलेजा कांप गया। पिता-पुत्र की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
Trending Videos
जानकारी के मुताबिक गांव परसिया निवासी वीरपाल एसएसबी में तैनात हैं। सोमवार को सुबह जिला मुख्यालय कार्यालय में ड्यूटी पर जाने के लिए निकले थे। उनका पुत्र उन्हें बाइक से बैठाकर छोड़ने जा रहा था। रास्ते में पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर टिकरी टोल प्लाजा के समीप ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई।
यह भी पढ़ें- Bareilly News: सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
यह भी पढ़ें- Bareilly News: सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
विज्ञापन
विज्ञापन
हादसा इतना भीषण था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। दोनों के शव क्षत-विक्षत हो गए हैं। हादसे के बाद ट्रक लेकर चालक फरार हो गया है। हादसे के वक्त तेज बारिश हो रही थी। सूचना मिलते ही मृतकों के परिजन पहुंच गए। आसपास के ग्रामीण जुट गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।