फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   wo bike riders died in a road accident in bareilly

Bareilly News: सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

Mon, 30 Jun 2025 10:28 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 30 Jun 2025 10:28 AM IST
सार

आंवला क्षेत्र में बदायूं रोड पर रविवार रात भीषण सड़क हादसा हुआ। किसी वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दो युवकों की मौत हो गई। दोनों के शव हाईवे पर पड़े मिले। 

 

विज्ञापन
wo bike riders died in a road accident in bareilly
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बरेली के आंवला क्षेत्र में बदायूं रोड पर रविवार रात दस बजे सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। इनमें से एक भमोरा इलाके का निवासी था, जबकि दूसरे शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिए हैं।

विज्ञापन


कोतवाल कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि आंवला-बदायूं रोड पर बीहट हाजीपुर गांव के पास बाइक से दो युवक जा रहे थे। रात दस बजे करीब कोई अज्ञात वाहन इनकी बाइक को टक्कर मारकर चला गया। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Budaun: भाजपा के बूथ अध्यक्ष को सरेआम दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, गला दबाया और मोबाइल-पर्स छीना
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेज दिया। तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। इनमें से एक मृतक की पहचान 35 वर्षीय अमरपाल के रूप में हुई। अमरपाल भमोरा थाने के सराऊ गांव का निवासी है। दूसरे आरोपी की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। 

Trending Videos

खड़े ट्रक में घुसी ईको कार, चालक की मौत
भमोरा में तेज रफ्तार ईको कार चालक बरेली-बदायूं रोड पर देवचरा बल्लिया चौराहे पर गलत दिशा से ओवरटेक करते समय खड़े ट्रक में घुस गया, जिससे चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने वाहनों को कब्जे में लेकर चालक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

बरेली के नेकपुर निवासी सतीश (28) बदायूं से नौ सवारी लेकर बरेली जा रहे थे। देवचरा-बल्लिया चौराहे पर रॉन्ग साइड से ओवरटेक करते समय खड़े ट्रक में टकरा गया। राहगीरों ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी। गनीमत रही कि ईको कार में सवार नौ सवारी सुरक्षित बच गए, जिन्हें मामूली चोट आई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहनों को कब्जे में ले लिया है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed