फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Sports and Composite Grant went to Dakar, Guruji, DM suspended

खेल और कंपोजिट ग्रांट डकार गए गुरुजी, डीएम ने किया निलंबित

Thu, 01 Sep 2022 12:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Sports and Composite Grant went to Dakar, Guruji, DM suspended
प्राथमिक विद्यालय में निरीक्षण के दौरान बच्चे से बात करते जिलाधिकारी पुलकित खरे। संवाद - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। खेल और स्कूल की कंपोजिट ग्रांट में स्कूलों में किस तरह बंदरबांट होता है, इसका उदाहरण बुधवार को डीएम के निरीक्षण में देखने को मिला। स्कूल के प्रधानाचार्य ने ग्रांट कहां खर्च की, यह नहीं बता सके। डीएम ने उनको निलंबित कर दिया। वहीं, खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) का वेतन रोकने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

डीएम पुलकित खरे ने बुधवार को मरौरी ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय सिरसा सरदाह, प्राथमिक विद्यालय महुआ व प्राथमिक विद्यालय राम नगरिया का औचक निरीक्षण किया गया। प्राथमिक विद्यालय महुआ में शौचालय बेहद खराब स्थिति में मिला। प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार से खेल रजिस्टर, कंपोजिट ग्रांट रजिस्टर और व्यय किए बिल बाउचर मांगे तो वह नहीं दिखा पाये। डीएम ने उनकी जमकर फटकर लगाई और तत्काल प्रभाव से उनको निलंबित करने के निर्देेश दिए।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी से कहा कि जब तक स्कूल में व्यवस्थाएं ठीक नहीं हो जाती तब तक उनका वेतन जारी नहीं किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद मिला। गांव के प्रधान ने बताया कि केंद्र पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बच्चों को नहीं पढ़ाती। इसके बाद डीएम ने प्राथमिक विद्यालय सिरसा सरदाह का निरीक्षण किया। प्रधानाध्यापक से कंपोजिट ग्रांट और खेल रजिस्टर मांगा जिसे वह नहीं दिखा पाए। डीएम ने उनको जमकर फटकारा। आंगनबाड़ी केंद्र पर महज चार बच्चे मिले। उनका वजन कराकर देखा। बाद में वह प्राथमिक विद्यालय राम नगरिया पहुंचे। यहां व्यवस्थाएं ठीक मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed