फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   sports activity in district

खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारने को हर महीने प्रतियोगिताओं पर डीएम का जोर

Wed, 09 Sep 2020 01:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
sports activity in district
पीलीभीत। जिलाधिकारी पुलकित खरे ने कहा कि खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारने के लिए हर माह उनके खेलों से जुड़ी प्रतियोगिता कराएं। जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों की सूची बनाई जाए। उनके खेल को प्रोत्साहित करने के लिए उद्यमियों, व्यापारियों और स्कूलों से सहयोग लिया जाए।
विज्ञापन

जिला खेलकूद विकास एवं प्रोत्साहन समिति की गांधी प्रेक्षागृह में हुई बैठक में डीएम ने खेल और उनसे जुड़े संसाधनों की समीक्षा की। स्टेडियम में पहुंचने वाले खिलाड़ियों और टहलने वालों से शासन द्वारा निर्धारित शुल्क लेने की बात भी कही। बैठक करने के बाद डीएम ने स्टेडियम का भी निरीक्षण किया। बैडमिंटन हॉल की छत से पानी टपकने की शिकायत मिली तो उसे सुधारने को कहा। टेबल टेनिस हॉल दोबारा शुरू कराने, जनप्रतिनिधियों के सहयोग से जिम हॉल बड़ा कराने, तरणताल में निर्माण कार्य की गुणवत्ता बेहतर रखते हुए जनवरी 2021 तक काम पूरा करने के निर्देश दिए। मैदान में दो स्ट्रीट लाइट लगाने को भी संबंधित अधिकारियों से कहा गया। खिलाड़ियों ने डीएम को बताया कि परिसर में हैंडपंप से पानी नहीं निकलता। इस पर डीएम ने जलनिगम से तत्काल हैंडपंप सुधारने को कहा। इस मौके पर एसपी जयप्रकाश, सिटी मजिस्ट्रेट अरुण कुमार सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed