फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   sport day

तीन मिनी स्टेडियम निर्माण की कवायद, एक भी पूरा नहीं हो सका

Thu, 26 Aug 2021 12:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
sport day
पीलीभीत। खेलों को बढ़ावा देने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में मिनी स्टेडियम बनाने का शासन का सपना अभी तक पूरा नहीं हो सका है। जनपद में तीन मिनी स्टेडियम बनाने की कवायद है। जिसमें केवल एक का 85 प्रतिशत काम पूरा हो सका है। दो के लिए बजट की स्वीकृति नहीं हो सकी है। ऐसे में खिलाड़ियों को प्रैक्टिस के लिए काफी इंतजार करना होगा। बता दें कि जनपद में खिलाड़ियों की अच्छी खासी संख्या हैं। टोक्यो ओलंपिक में सिमरजीत के हॉकी में कांस्य पदक दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के बाद खिलाड़ी उत्साहित भी हैं। वे देश का नाम रोशन करने के लिए खेल पर ध्यान दे रहे हैं। हालांकि प्रैक्टिस के लिए बेहतर जगह और संसाधनों के अभाव से परेशानी महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन

गिधौर : दोबारा भेजा जाएगा प्रस्ताव
दूसरा मिनी स्टेडियम युवा कल्याण विभाग की ओर से गिधौर में प्रस्तावित है। जिसकी जनवरी 21 में कवायद शुरू हुई थी। इसके लिए 1.215 हेक्टेयर जमीन प्रस्तावित कर दी गई। करीब 10 करोड़ की लागत का प्रस्ताव भी तैयार हो गया था। मगर इसी दौरान कोरोना संक्रमण की लहर शुरू हो गई और आगे की कार्रवाई रोक दी गई थी। अब इसका नई गाइड लाइन के अनुसार प्रस्ताव दोबारा भेजने की तैयारी चल रही है। इसके लिए युवा कल्याण विभाग की ओर से प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

पूरनपुर : 85 प्रतिशत ही हो सका काम पूरा
मिनी स्टेडियम पूरनपुर ब्लॅाक की ग्राम पंचायत सिमरिया ताल्लुके महाराजपुर में प्रस्तावित है। 2019 में इसका बजट स्वीकृत होने के बाद काम भी शुरू हो चुका है। 2.093 हेक्टेयर में निर्माणाधीन इस मिनी स्टेडियम का काम करीब 85 प्रतिशत पूरा हो चुका है। इसकी अनुमति लागत आठ करोड़ अधिकारियों द्वारा बताई गई है। अधिकारियों के मुताबिक जल्द ही इसका निर्माण पूरा होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगरिया खुर्द : बजट की स्वीकृति के बाद शुरू होगा काम
जिला योजना की ओर से नगरिया खुर्द में मिनी स्टेडियम में प्रस्तावित है। चार एकड़ में प्रस्तावित इस स्टेडियम के लिए करीब 50 लाख का प्रस्ताव बनाकर जिला क्रीड़ा अधिकारी की ओर से जिला अल्प संख्यक अधिकारी को भेज दिया गया है। बजट की स्वीकृति के बाद इस स्टेडियम का काम शुरू करा दिया जाएगा। वर्ष 2020 में इसका प्रस्ताव शासन को भेजा गया था।
मझोला : बजट के अभाव में निर्माण रुका
मझोना में प्ले ग्राउंड के निर्माण को लेकर डीएम पुलकित खरे ने मार्च 2021 में भूमि पूजन किया था। अब इस प्ले ग्राउंड पर राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सिमरनजीत सिंह के नाम से मिनी स्टेडियम बनाने के लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। बजट को लेकर प्रस्ताव बनाया जा रहा है। इसके लिए नगर पंचायत की ओर से जमीन तलाशी गई। करीब चार एकड़ में निर्माण होगा।
अंतरराष्ट्रीय स्तर का 55 लाख से बनेगा बॉस्केटबॉल कोर्ट
गांधी स्टेडियम में खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा देने के लिए और अत्याधुनिक रूप देने के तैयारी चल रही है। अंतरराष्ट्रीय स्तर का बॉस्केटबॉल कोर्ट तैयार किया जाएगा। इसके लिए 55 लाख का प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। इस कोड पर अंतरराष्ट्रीय स्तर का बॉस्केटबॉल मैच हो सकेगा। इसके अलावा बहुद्देशीय हाल में बैडमिंटन कोर्ट और टेबल टेनिस कोर्ट बेहतर बनाने के लिए 38 लाख का प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। इसके अलावा प्रशासनिक भवन और 500 सीट की दीर्घा के लिए भी प्रस्ताव भेजा गया है। इससे प्रतियोगिताओं के दौरान खिलाड़ी आसानी से बैठक देख सके। जिला क्रीड़ा अधिकारी राजकुमार ने बताया कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रयास जारी हैं। जल्द ही बजट स्वीकृति की उम्मीद है।
सभी मिनी स्टेडियम को पूरा कराने के लिए लगातार प्रयास जारी है। एक करीब 85 प्रतिशत निर्माण पूरा हो चुका है। जल्द ही बाकी काम भी पूरा करा लिया जाएगा। इसके लिए तीन अन्य मिनी स्टेडियम के बजट को लेकर प्रस्ताव भेजे जा चुके हैं। बजट स्वीकृति होने के बाद तत्काल काम शुरू कर दिया जाएगा। खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा मिल सके। इसको लेकर भी मिनी स्टेडियम में निर्माण के दौरान ख्याल रखा जाएगा। - राजकुमार, जिला क्रीड़ा अधिकारी पीलीभीत

दो मिनी स्टेडियम के लिए अभी बजट की स्वीकृति नहीं हुई है। जबकि सिमरिया ताल्लुके महाराजपुर में बजट स्वीकृति होने के बाद निर्माण कार्य प्रगति पर है। जल्द ही पूरा हो जाएगा। मझोला में प्ले ग्राउंड को लेकर बजट के लिए प्रयास जारी हैं। इससे जल्द ही मझोला का प्ले ग्राउंड शुरू हो जाएगा। - पुलकित खरे, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed