फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Spent 13 days in jail at the age of 13

Pilibhit News: 13 साल की उम्र में काटी 13 दिन की जेल

Fri, 19 Jan 2024 12:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jan 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
Spent 13 days in jail at the age of 13
राहगीरों को चाय और बिस्कट बांटती कुमार तनय महिला संगठन की पदा​धिकारी । स्रोत - संगठन
पीलीभीत। राम मंदिर आंदोलन के दौरान अयोध्या जाने वालों को रोकने के लिए हर कदम पर पुलिस तैनात थी। मन में कारसेवा का जज्बा लिए टोली के साथ श्रीराम के जयकारे लगाते हुए सुमित भी चल दिए। ड्रमंडगंज चौराहे पर पुलिस ने घेराबंदी कर लाठी चार्ज किया। पुलिस ने उनको महज 13 साल की अवस्था में 22 अन्य लोगों के साथ बदायूं की अस्थायी जेल में भेज दिया। वहां 13 दिन एकांत में काटे।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला पुरानागंज के रहने वाले सुमित कुमार का पूरा परिवार आरएसएस से जुड़ा हुआ है। सुमित इस संस्था से जुड़ने वालों में चौथी पीढ़ी के हैं। उन्होंने बताया कि बाबा ओमप्रकाश गुप्ता और पिता शिवदर्शन लाल गुप्ता के साथ रहकर वह शाखा आदि में जाते थे। वर्ष 1991-92 के दौर में जब श्रीराम मंदिर का आंदोलन चला तो चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात थी। उनके मन में भी कार सेवा का जज्बा था। करीब हजार लोगों की भीड़ में वह भी जयकारा लगाते हुए ड्रमंडगंज चौराहे पर पहुंच गए। यहां पर पुलिस ने सभी को चारों ओर से घेर लिया और लाठी-चार्ज शुरु कर दिया। पुलिस की लाठी के बाद भी उनके साथ के 22 लोग जयकारा लगाते रहे। उस समय उनकी अवस्था 13 वर्ष की थी और कक्षा सात में पढ़ते थे।पुलिस सभी को पकड़कर ड्रमंड कॉलेज ले गई। वहां से फिर बदायूं में बनाई गई अस्थायी जेल में बंद कर दिया गया। 13 दिन के बाद उनको छोड़ा गया। बताया कि उनके पर बाबा लाला मंशा राम भी आरएसएस से जुड़े हुए थे। अब लगातार संघ के माध्यम से लोगों के साथ जुड़े हुए हैं। अब वह पल आया है जब प्रभु श्रीराम अपने घर में विराजमान होने जा रहे हैं।
विज्ञापन


फोटो 27 व 29-
अयोध्या से आए पूजित अक्षत राम भक्तों ने घर-घर बांटे
पीलीभीत। नगर मंडल के तहत मंदिरों में भगवान राम के भजन कार्यक्रम के साथ ही अयोध्या से आए पूजित अक्षतों का श्रद्धा के साथ वितरण जारी है। भाजपा नगर उपाध्यक्ष अमरीश शर्मा, चिरंजीव सिंह, पूर्व सभासद विश्वास प्रकाश सक्सेना, जिला सहकारी विकास संघ के जिला उपाध्यक्ष संजीव शर्मा, हिन्दू महासभा के युवा जिला महामंत्री आयुष सक्सेना, अंकुर मिश्रा, धीरज पांडे, अमित जोहरी, सोमनाथ सप्रे आदि ने मोहल्लों में अक्षत वितरित कर लोगों को 22 जनवरी को दिवाली मनाने की अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



प्राण प्रतिष्ठा की खुशी में राहगीरों को बांटी चाय और बिस्कुट
पूरनपुर। कुमार तनय महिला संगठन ने अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा और नगर में कार्तिकेय द्वार के शिलान्यास की खुशी में बृहस्पतिवार को चाय और बिस्कुट बांटे। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका चेयरमैन शैलेंद्र गुप्ता ने कराया। संस्था की अध्यक्ष ऋचा गुप्ता, सचिव श्वेता गुप्ता, ममता गुप्ता, रीना गुप्ता, मोनिका गुप्ता, सुधा गुप्ता, पायल, दीपा, बरखा, शीतल, राखी, शिप्रा आदि मौजूद रहीं। संवाद

राहगीरों को चाय और बिस्कट बांटती कुमार तनय महिला संगठन की पदाधिकारी । स्रोत - संगठन

राहगीरों को चाय और बिस्कट बांटती कुमार तनय महिला संगठन की पदाधिकारी । स्रोत - संगठन

राहगीरों को चाय और बिस्कट बांटती कुमार तनय महिला संगठन की पदाधिकारी । स्रोत - संगठन

राहगीरों को चाय और बिस्कट बांटती कुमार तनय महिला संगठन की पदाधिकारी । स्रोत - संगठन

राहगीरों को चाय और बिस्कट बांटती कुमार तनय महिला संगठन की पदाधिकारी । स्रोत - संगठन

राहगीरों को चाय और बिस्कट बांटती कुमार तनय महिला संगठन की पदाधिकारी । स्रोत - संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed