फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Special slippers were distributed to leprosy patients and kits to filariasis patients.

Pilibhit News: कुष्ठ रोगियों को बांटी गईं विशेष चप्पलें, फाइलेरिया रोगियों को किट

Mon, 23 Mar 2026 01:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Special slippers were distributed to leprosy patients and kits to filariasis patients.
शहर के गांधी प्रेक्षागृह में हुए कार्यक्रम में छात्राओं को प्र​श​स्ति पत्र देते डीएम व अन्य। स्
प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित किया गया कार्यक्रम
विज्ञापन

पीलीभीत। शहर के गांधी प्रेक्षागृह में सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर हो रहे कार्यक्रम में रविवार को पांचवें दिन कुष्ठ रोगियों को विशेष चप्पलें और फाइलेरिया रोगियों को किट बांटी गई। विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. दलजीत कौर व डीएम ज्ञानेंद्र सिंह की अध्यक्षता में होम्योपैथी, आयुर्वेदिक, यूनानी व स्वास्थ्य विभाग का संयुक्त कार्यक्रम हुआ। इसमें छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान प्रदेश सरकार की नीतियों, उपलब्धियों व स्वास्थ्य विभाग में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। सीएमओ डॉ. आलोक कुमार ने स्वास्थ्य विभाग की उपलब्धियों के बारे में बताया। उन्होंने एचपीवी टीकाकरण की जानकारी दी।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी ने संक्रामक रोगों मलेरिया, फाइलेरिया, जापानी इंसेफेलाइटिस, काला अजार आदि की जानकारी देकर उनसे बचाव के बारे में बताया। इस दौरान कुष्ठ रोगियों को विशेष चप्पल, दिव्यांगजन को दिव्यांगता प्रमाणपत्र, शगुन किट व फाइलेरिया रोगियों को फाइलेरिया किट प्रदान की गई। जिला पंचायत अध्यक्ष डाॅ. दलजीत कौर ने सरकारी की उपलब्धियां गिनाईं। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि आयुष की सेवाओं को शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed