{"_id":"5a0b238c4f1c1b3c3d8b7763","slug":"sp-gets-reprimand-after-getting-dirt","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदगी मिलने पर एसपी ने लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदगी मिलने पर एसपी ने लगाई फटकार
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
Updated Tue, 14 Nov 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
अमरिया थाना के निरीक्षण के दौरान सख्त दिखे एसपी
एसपी कलानिधि नैथानी ने मंगलवार को अमरिया थाना पहुंचकर व्यवस्थाओं को चेक किया। गंदगी मिलने पर फटकार लगाते हुए एसओ माधो सिंह विष्ट को सख्त दिशा निर्देश दिए।
औचक निरीक्षण के लिए दोपहर को एसपी का काफिला अमरिया थाना परिसर में पहुंचते ही हड़कंप मच गया। सर्वप्रथम मालखाना, शस्त्रागार, लॉकअप, मेस, कार्यालय, बैरक, शौचालय आदि का भ्रमण किया, इसमें साफ सफाई संतोषजनक न मिलने पर नाराजगी जताई। इसके बाद अभिलेख चेक किए गए। आईजीआरएस संदर्भों को समय से निस्तारण करने और अन्य रजिस्टरों को मेनटेन करने का निर्देश दिया। थाना पर मौजूद दरोगा, जन शिकायत अधिकारी, मुंशी, कांस्टेबलों से बातचीत कर उनके कार्यों को पूछा और जनसुनवाई में लापरवाही बरतने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी। लंबित विवेचनाओं का जल्द निस्तारण करने और कंडम वाहनों की नीलामी के लिए प्रक्रिया तेज करने के निर्देश थानाध्यक्ष को दिए। उन्होंने कहा कि लूट, चोरी, रेप, वाहन चोरी, छेड़छाड़ आदि संगीन वारदातों की रोकथाम के लिए सख्त कार्रवाई करने को कहा। इस मौके पर एएसपी रोहित मिश्रा भी मौजूद रहे।
------