{"_id":"5fb2befb8ebc3e9b9d118d8f","slug":"sp-gets-jammed-with-gunner-himself-pilibhit-news-bly4269514157","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंस गई गाड़ी तो एसपी ने खुद गनर के साथ खुलवाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंस गई गाड़ी तो एसपी ने खुद गनर के साथ खुलवाया जाम
विज्ञापन
पूरनपुर। हरदोई ब्रांच नहर पर जाम लगने से राहगीर फंसकर रह गए। सेहरामऊ उत्तरी थाना जा रहे एसपी की गाड़ी भी जाम में फंस गई। फिर एसपी ने खुद गनर के साथ सड़क पर उतरकर जाम खुलवाया। पीछे से कोतवाली पुलिस पहुंची तो एसपी ने जाम को लेकर बेहतर इंतजाम के निर्देश दिए। फिर एसपी सेहरामऊ उत्तरी थाना को रवाना हो गए। एसपी को जाम हटवाता देख राहगीरों ने खासा सराहना की।
असम हाईवे पर हरदोई ब्रांच नहर का पुल काफी संकरा है। एक बार में एक तरफ से ही वाहन निकल सकता है। अगर दोनों तरफ से वाहन निकालने का प्रयास किया जाए तो जाम की स्थिति बन जाती है। सोमवार को भैयादूज पर वाहनों की संख्या अधिक थी। एक साथ दोनों तरफ से वाहन पुल पर पहुंच गए और जाम लग गया। इसी बीच दोपहर में एक गन्ना लदा ट्रक भी पहुंच गया और वाहनों की लंबी कतार लग गई। गन्ना लदा ट्रक तो किसी तरह निकल गया मगर दोनों तरफ से राहगीर फंस कर रह गए। इसी बीच निरीक्षण को सेहरामऊ उत्तरी थाने जा रहे एसपी जयप्रकाश की गाड़ी भी जाम में फंस गई। दोनों तरफ की कतार देख एसपी खुद सड़क पर उतरे और साथ मौजूद पुलिसकर्मियों की मदद से वाहनों को निकलवाना शुरू कर दिया। एसपी के जाम में फंसने का पता लगा तो कोतवाल भी पहुंच गए। फिर एसपी जाम को लेकर बेहतर इंतजाम करने के निर्देश देकर निकल गए।