फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   SP Delegation Reaches Bundibhud Village in Pilibhit

Pilibhit News: बूंदीभूड़ गांव पहुंचा सपा का प्रतिनिधिमंडल, बवाल प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग

Mon, 11 May 2026 01:12 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 11 May 2026 01:12 PM IST
सार

पीलीभीत जिले के बूंदीभूड़ गांव में शराब दुकानों के विरोध में हुए बवाल के बाद सोमवार को सपा का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा। जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने ग्रामीणों से मुलाकात की और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। 

विज्ञापन
SP Delegation Reaches Bundibhud Village in Pilibhit
सपा प्रतिनिधिमंडल ने ग्रामीणों से ली घटना की जानकारी। - फोटो : संवाद

विस्तार

पीलीभीत के माधोटांडा थाना क्षेत्र के गांव बूंदीभूड़ में शराब की दुकानों के विरोध में हुए बवाल के बाद पुलिस प्रशासनिक अफसरों ने ग्रामीण महिलाओं से वार्ता कर उन्हें आश्वासन दिया कि शराब दुकान दूसरी जगह शिफ्ट की जाएंगी और दर्ज रिपोर्ट को कानूनी प्रक्रिया के तहत खत्म किया जाएगा। वहीं, सोमवार को सपा के प्रतिनिधिमंडल ने इस मुद्दे को फिर हवा देने का प्रयास किया। 

विज्ञापन


सपा प्रतिनिधिमंडल ने महिलाओं एवं ग्रामीणों पर हुए कथित लाठीचार्ज की घटना को निंदनीय एवं दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। सपा नेताओं ने कहा कि घायल महिलाओं पर ही रिपोर्ट दर्ज कर प्रशासन द्वारा दबाव बनाने का प्रयास किया गया, जो लोकतांत्रिक अधिकारों का खुला उल्लंघन है। 
विज्ञापन


सपा का प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा के नेतृत्व में ग्राम पंचायत बूंदीभूड़ पहुंचा और ग्रामीणों से मुलाकात कर पूरी घटना की जानकारी ली। ग्रामीणों ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि गांव का प्रत्येक वर्ग शराब की दुकान का विरोध कर रहा है, क्योंकि इससे सामाजिक वातावरण खराब होने की आशंका है। प्रशासनिक अधिकारियों ने निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन देते हुए कुछ समय मांगा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा जिलाध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना 
सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा ने कहा कि भाजपा सरकार महिला सम्मान और सुरक्षा के बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि मांगों को लेकर शांतिपूर्ण विरोध कर रहीं महिलाओं पर लाठियां बरसाईं। यदि प्रशासन ने निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की, निर्धारित समय पर ग्रामीणों पर दर्ज झूठे मुकदमों को खारिज करने एवं शराब की दुकान का लाइसेंस निरस्त कर ठेकेदारों पर कार्रवाई नहीं की गई तो सपा सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी। प्रतिनिधिमंडल में जिला उपाध्यक्ष पवन सिंह यादव, मनोज यादव,अरशद दद्दा, राजकुमार राजू, अजय भारती, संजय खान, सतीश वर्मा, मीता सिंह, पप्पू शाह, ओम शर्मा आदि लोग शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed