फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   SP and the BSP district president regain composure far from being spartan

सपा और बसपा जिलाध्यक्ष ने बंधाया ढांढस

Mon, 07 Sep 2015 12:16 AM IST
Bilsnda
Bilsnda Updated Mon, 07 Sep 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
SP and the BSP district president regain composure far from being spartan

गांव मीरपुर हीरपुर में गुरुवार की रात हुए दोहरे हत्याकांड में मारे गए लोगों के परिजनों को ढांढस बंधाने आज सपा और बसपा के जिलाध्यक्ष गांव पहुंचे। दोनों नेताओं ने परिजनों को सांत्वना दी।

विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव ने मृतक ओमकार और राजू के घरवालों से घटना के बारे में जानकारी ली। साथ ही नामजद पांचवें हत्याभियुक्त की गिरफ्तारी न होने पर एसओ से नाराजगी जताई। उन्होंने फोन पर एसडीएम से मृतकों के परिजनों को शासन से आर्थिक सहायता दिलाए जाने को भी कहा। जिलाध्यक्ष के साथ विधानसभा अध्यक्ष राकेश प्रताप सिंह, हरनाम सिंह यादव, रमेश गुप्ता, शैलेश शर्मा, संजीव मिश्रा, महेन्द्र मौर्या, हनीफ खां, राजवीर मौर्य समेत लोग मौजूद थे।
विज्ञापन

उधर बसपा जिलाध्यक्ष हरिराम गौतम ने भी घटना पर गहरा दु:ख जताया और मृतकों के घरवालों को ढांढस बंधाया। साथ ही उन्होंने शासन से मुआवजा दिए जाने की भी मांग की। उनके साथ ही मेडल कोआर्डीनेटर केदारनाथ गौतम, आनंद प्रजापति, दिग्विजय सिंह, रामेश्वर दयाल, अमरीश यादव, शिवलाल, वीरेन्द्र कुमार, श्याम बिहारी, प्रमोद कुमार, सुमेरलाल, सोवरन लाल और भूपराम समेत लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed