फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Soon the face of 76 lakh rural areas' connectivity routes will change.

Pilibhit News: जल्द ही 76 लाख से देहात क्षेत्र के संपर्क मार्गों की बदलेगी सूरत

Thu, 01 Feb 2024 01:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 01 Feb 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
Soon the face of 76 lakh rural areas' connectivity routes will change.
न्यूरिया क्षेत्र में खस्ताहाल सड़क । संवाद
अलग-अलग ब्लॉकों से शामिल की गई हैं नौ सड़कें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। जिले की अलग-अलग तहसीलों के गांवों के लोगों को सुविधा देने के लिए लोक निर्माण विभाग 76 लाख रुपये से संपर्क मार्गों की सूरत को संवारेगा। शासन से बजट आने के बाद निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। इसमें सदर तहसील के अलावा पूरनपुर और कलीनगर तहसील क्षेत्र के गांवों को भी शामिल किया गया है।
जिले के कई गांवों में मुख्य सड़क से जोड़ने वाले संपर्क मार्गों की हालत काफी खराब है। इसको लेकर ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों से कई बार मांग की। ग्रामीणों की मांग पर क्षेत्रीय विधायकों ने प्रस्ताव लोकनिर्माण विभाग को दिया। जिस पर लोनिवि की ओर से एस्टीमेट बनाकर शासन को भेजा गया।
विज्ञापन

शासन से अब पूरनपुर, सदर और कलीनगर तहसील क्षेत्र में नौ सड़कों के निर्माण को मंजूरी दी गई है। इसके लिए 76 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। शासन से बजट आने के बाद इनके निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। सड़कों के बन जाने से ग्रामीणों को काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
इन संपर्क मार्गों को मिली है मंजूरी
पिपरिया कॉलोनी का पहुंच मार्ग, माधोपुर-भिकारीपुर मार्ग से हिमकरनपुर, पचपेड़ा तालुके महाराजपुर, फैजुल्लागंज से लाहोरी संपर्क मार्ग, मथना जपती मार्ग से ढकिया तालुके केसरपुर मार्ग, पूरनपुर-कलीनगर से गुलड़िया मुस्तकिल खाता, न्यूरिया महोफ से पीएचसी, पिपरिया अंगरू से रामनगर मार्ग और निजामपुर लाह लिंक मार्ग।
--
मार्गों के जर्जर होने से आ रही थी दिक्कत
फोटो 21-
मार्ग की हालत पिछले दो सालों से मरम्मत के अभाव में जर्जर है। बरसात के दिनों में गड्ढों में पानी भर जाता है। जिससे आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस मार्ग का निर्माण होना जनहित में अति आवश्यक था।

-समर चंद्र राय
00
फोटो 22-
मार्ग की हालत काफी खस्ताहाल है। खासकर अस्पताल में आने वाले मरीजों व गर्भवती महिलाओं को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। मार्ग का निर्माण शीघ्र होना जरूरी है।
-कन्हाई सरकार
00
शासन से नौ सड़कों की मंजूरी मिली है। इनके निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया को शुरू किया गया है।
- उदय नरायन, अधिशासी अभियंता

न्यूरिया क्षेत्र में खस्ताहाल सड़क । संवाद

न्यूरिया क्षेत्र में खस्ताहाल सड़क । संवाद

न्यूरिया क्षेत्र में खस्ताहाल सड़क । संवाद

न्यूरिया क्षेत्र में खस्ताहाल सड़क । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed