फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   SO Kareli and two constables injured in road accident

Pilibhit News: एसओ करेली व दो सिपाही सड़क हादसे में घायल

Sun, 04 Feb 2024 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 04 Feb 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
SO Kareli and two constables injured in road accident
बिलसंडा। थाना करेली के एसओ समेत दो सिपाही लखीमपुर जिले के संसारपुर गांव के पास एक अन्य कार से टकराकर घायल हो गए। वहीं दूसरी कार में सवार युवक भी घायल हुए। एसओ व सिपाहियों का पीलीभीत के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

थाना करेली के एसओ जगदीप सिंह मलिक अपने साथ सिपाही हरेंद्र और सिपाही तेजराज कुछ जरूरी कार्य से तीन दिन पूर्व थाने से जिला लखीमपुर की ओर प्राइवेट कार से गए हुए थे। शुक्रवार की रात वापस आते हुए संसारपुर के समीप तिड़वा चौराहा के समीप उनकी कार सामने आ रही एक कार से टकरा गई।
विज्ञापन

दुर्घटना में एसओ जगदीप सिंह मलिक, सिपाही हरेंद्र और तेजराज गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची मैलानी पुलिस ने उनका उपचार कराया। इसके बाद उन्हें पीलीभीत लाया गया। यहां निजी अस्पताल में घायलों का उपचार हो रहा है। बताया जा रहा है कि पूरनपुर की डकैती के खुलासे को करेली के एसओ को भी लगाया गया है। जगदीप सिंह पूर्व में एसओजी इंचार्ज भी रह चुके हैं। लखनऊ से लौटते समय उनकी प्राइवेट कार लखीमपुर क्षेत्र में दूसरी कार से टकरा गई। इसमें कार सवार युवकों के भी चोट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed