{"_id":"69d68c5756bc2436bd0b1534","slug":"smart-meter-delivers-a-shock-to-res-office-power-connection-disconnected-over-outstanding-bills-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: स्मार्ट मीटर ने आरईएस कार्यालय को दिया झटका, बकाया बिल पर कटा बिजली कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: स्मार्ट मीटर ने आरईएस कार्यालय को दिया झटका, बकाया बिल पर कटा बिजली कनेक्शन
Wed, 08 Apr 2026 10:42 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: Mukesh Kumar
Updated Wed, 08 Apr 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
आरईएस कार्यालय का बिजली कनेक्शन कटा
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत में एक लाख रुपये से अधिक बिल बकाया होने पर ग्रामीण अभियंत्रण विभाग(आरईएस) कार्यालय का प्रीपेड मीटर से कनेक्शन कट गया। बिजली बिल जमा न होने से कार्यालय में सात दिन से बिजली आपूर्ति ठप है। जिससे कामकाज प्रभावित हो रहा है। किराये के जेनरेटर से काम चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
बिजली के स्मार्ट मीटर ने सरकारी कार्यालयों को भी झटका देना शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि आरईएस कार्यालय पर एक लाख से अधिक का बिल बकाया था। बिल भुगतान के लिए विभाग ने मार्च के अंतिम दिनों में मुख्यालय डिमांड भेजी थी।
विज्ञापन
धनराशि न मिलने से बिल जमा नहीं हो सका। करीब एक सप्ताह पहले कार्यालय की बिजली गुल हो गई। बिजली न आने से कर्मचारी गर्मी में बिना पंखे के काम करने को मजबूर हैं। एक्सईएन सतीश ने बताया कि बिजली बिल के लिए बजट की मांग की गई है। किराये पर जेनरेटर लेकर काम चलाया जा रहा है।
विज्ञापन