फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Slow pace of settlement, most of the complainants returned disappointed

Pilibhit News: निस्तारण की सुस्त चाल, मायूस लौटे अधिकांश फरियादी

Sun, 02 Feb 2025 12:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 02 Feb 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Slow pace of settlement, most of the complainants returned disappointed
ओमपाल सिंह। - फोटो : udhampur news
पीलीभीत/पूरनपुर। संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतों के निस्तारण की गति सुस्त होने से फरियादी चक्कर लगाने के लिए मजबूर हैं। समाधान दिवस में नाममात्र शिकायतों का ही मौके पर निस्तारण हो पा रहा है। शनिवार को तहसीलों में आयोजित समाधान दिवस में भी यही स्थिति रही। अधिकांश जगहों पर शिकायतों की गति धीमी होने से अधिकांश फरियादी मायूस लौटे।
विज्ञापन

पूरनपुर में डीएम संजय कुमार सिंह और एसपी अविनाश पांडेय की अध्यक्षता में हुए संपूर्ण समाधान दिवस में 17 फरियादियों ने समस्याएं रखीं। इसमें से तीन का ही मौके पर निस्तारण हुआ। शेष शिकायतों को निस्तारण के लिए संबंधित विभाग के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन

समाधान दिवस में वकीलों ने प्रगतिशील अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष अमिताभ मिश्रा के नेतृत्व में डीएम से मिलकर पुराने जर्जर तहसील भवन को ध्वस्त कराने की मांग की। गांव मुरादपुर माती निवासी विजय कुमार ने झोलाछाप चिकित्सक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्ला रजागंज निवासी नाजिम खां ने मोहल्ला से ढका जमीमा पूरनपुर, सिमरिया ताल्लुके महाराजपुर, लालपुर जाने वाली सड़क निर्माण के लिए कहा। यहां एसपी अविनाश पांडेय, एसडीएम अजीत प्रताप सिंह, तहसीलदार हबीबउर रहमान अंसारी सहित जिला स्तर के कई अधिकारी मौजूद रहे।
00

पांच शिकायतें आईं, एक का भी नहीं हुआ निस्तारण अमरिया। तहसील में एडीएम रितु पूनिया व एएसपी विक्रम दहिया की अध्यक्षता में हुए संपूर्ण समाधान दिवस में पांच शिकायतें प्राप्त हुई। इसमें एक भी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। इससे फरियादियों को मायूस होकर लौटना पड़ा। इस मौके पर एसडीएम मयंक गोस्वामी, सीओ विधि भूषण मौर्य, प्रभारी निरीक्षक प्रमेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
00
25 में आठ प्रकरण ही मौके पर निस्तारित
बीसलपुर। एसडीएम नागेंद्र पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में आईं 25 में से केवल आठ शिकायतों का मौके पर निस्तारण हो पाया। एसडीएम ने शेष शिकायतें गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने का निर्देश देते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंप दी। समाधान दिवस का संचालन तहसीलदार करम सिंह ने किया। संवाद

00

कलीनगर में पांच में एक शिकायत का ही हुआ निस्तारण
कलीनगर। कलीनगर तहसील में सीडीओ केके सिंह की अध्यक्षता में हुए संपूर्ण समाधान दिवस में पांच शिकायतें प्राप्त हुई। इस दौरान एक शिकायत का ही मौके पर निस्तारण हो सका। एसडीएम देवेंद्र सिंह ने बताया कि शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित टीम को मौके पर जाकर निस्तारण करने के निर्देश दिए गए हैं।
---------



फोटो 3



गांव में स्थाई सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी नियुक्त कराने के लिए अधिकारियों के चक्कर पिछले छह माह से लगा रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो पा रही है।- मुकेश कुमार गुप्ता, ग्राम प्रधान रढैता
००००००
फोटो 34
गांव मुजफ्फरनगर में शहीद नत्थूलाल, माखन लाल की याद में बना पार्क जर्जर हो चुका है। कई बार पार्क की मरम्मत और सौंदर्यीकरण को अफसरों से मिल चुका हूं। मगर शहीदों की याद को बने पार्क पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। - ओमपाल सिंह, अध्यक्ष, शहीदो ग्रामोउत्थान समिति

----
फोटो 36
तहसील का पुराना भवन खंडहर और गिरताऊ है। इससे हादसे का खतरा है। डीएम से कार्यालय में मिलकर पुराने भवन को ध्वस्त कराने की मांग की गई। भवन नीलाम भी हुआ मगर, कम बोली के चलते नीलामी निरस्त कर दी गई। - संजय पांडेय, महामंत्री प्रगतिशील अधिवक्ता एसोसिएशन

०००००
फोटो 37
प्रमुख सड़कों के किनारे ऊंची झाड़ियां है। झाड़ियों में वन्यजीवों के छिपे होने का खतरा राहगीरों को रहता है। इससे पहले भी संपूर्ण समाधान दिवस में झाड़ियों को कटवाने की मांग की गई। मगर समस्या का समाधान नहीं हुआ। - रूम सिंह यादव, सुखदासपुर

ओमपाल सिंह।

ओमपाल सिंह।- फोटो : udhampur news

ओमपाल सिंह।

ओमपाल सिंह।- फोटो : udhampur news

ओमपाल सिंह।

ओमपाल सिंह।- फोटो : udhampur news

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed