फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Sloganeering against lawyers ADM

वकीलों की एडीएम के खिलाफ जमकर नारेबाजी

Fri, 31 Mar 2017 07:02 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Fri, 31 Mar 2017 07:02 PM IST
विज्ञापन
आल इंडिया बार काउंसिल के आह्वान पर जिले के अधिवक्ता कलमबंद हड़ताल पर रहे। अदालती कामकाज ठप रहा। प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। इससे पूर्व अधिवक्ता ज्ञापन सौंपने एडीएम के पास गए। चैंबर से बाहर न निकलने पर अधिवक्ताओं ने एडीएम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उप्र बार कांउसिल के पूर्व अध्यक्ष अजय शुक्ला ने बताया कि विधि आयोग ने अधिवक्ता अधिनियम में प्रस्तावित संशोधन किया हैं जिसमें अधिवक्ताओं के विधि व्यवसाय पर शिकंजा कसा गया है और लोकतांत्रित कार्य करने पर भी वकालत का लाइसेंस निरस्त करने आदि का प्रस्ताव है। बार काउंसिल में भी अधिवक्ताओं के अलावा अन्य क्षेत्र के लोगों को सदस्य नामित करने जैसे संशोधन भी विचाराधीन हैं। अधिवक्ताओं ने इसे अधिवक्ता समाज की नहीं वरन संपूर्ण समाज को अपमानित करना बताया है। बार काउंसिल के आह्वान पर अधिवक्ताओं ने कलमबंद हड़ताल की। दोपहर को ज्ञापन देने एडीएम के पास पहुंचे लेकिन वह काफी देर तक चैंबर से बाहर नहीं आए। इस पर अधिवक्ताओं ने उनके खिलाफ नारेबाजी की। कहा एडीएम ने नोटबंदी के दौरान प्रधानमंत्री पर भी टिप्पणी की है। इसके बाद अधिवक्ताओं ने डीएम से मिलकर उन्हें प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा और प्रस्तावित संशोधनों को निरस्त करने की मांग की। संयुक्त बार के अध्यक्ष किशनलाल ने डीएम से कलेक्ट्रेट में एक धरना स्थल दिलाने को कहा। इस पर अधिवक्ता भवन के सामने धरना स्थल दिलाए जाने की बात डीएम ने की। हड़ताल पर रहने वालों में अध्यक्ष किशनलाल, महासचिवम महेश चंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष धीरेंद्र मिश्र, अवधेश मिश्रा, राजीव अवस्थी, अनिवाश मिश्रा, कुलदीप अवस्थी, सेंट्रल बार के अध्यक्ष संतराम राठौर, सचिव विमल वर्मा, शिव शर्मा, प्रेमशंकर शर्मा, संजय बरूआ, जामेंद्र पाल मौर्य, गिरीश चंद्र शर्मा, जयप्रकाश वर्मा, वीरेंद्र सक्सेना, अकील अहमद, लईक अहमद, शकील अहमद, युसुफ अली सिद्दीकी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed