फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   six students injured due to e-rickshaw overturned after hitting an electric pole in Pilibhit

Pilibhit News: बिजली के खंभे से टकराकर पलटा ई-रिक्शा, छह स्कूली बच्चे गंभीर घायल, खून देख मची चीख-पुकार

Thu, 21 Aug 2025 05:26 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 21 Aug 2025 05:26 PM IST
सार

पीलीभीत के बरखेड़ा क्षेत्र में स्कूली बच्चों को लेकर जा रहा ई-रिक्शा भोपतपुर के पास बिजली के खंभे से टकराकर पलट गया। इससे ई-रिक्शे में बैठे छह बच्चे घायल हो गए। सभी को बरखेड़ा सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
six students injured due to e-rickshaw overturned after hitting an electric pole in Pilibhit
घायल होने पर बिलख-बिलख कर रोए बच्चे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पीलीभीत के बरखेड़ा थाना क्षेत्र में स्कूली बच्चों को लेकर जा रहा ई-रिक्शा भोपतपुर के पास बिजली के खंभे से टकराकर पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा में सवार गांव अमखेड़ा लखनऊ निवासी छह बच्चे घायल हो गए। सभी को बरखेड़ा सीएचसी में भर्ती कराया गया है। बच्चे कक्षा एक, दो और प्ले ग्रुप में पढ़ते हैं। ई-रिक्शा में कुल नौ बच्चे सवार थे।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को बरखेड़ा कस्बा स्थित किंडर गार्डन स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे छुट्टी के बाद ई-रिक्शा से अपने घर गांव अमखेड़ा लखनऊ जा रहे थे। रास्ते के गांव भोपतपुर में चालक नियंत्रण खो बैठा और ई-रिक्शा सड़क किनारे खड़े बिजली के खंभे से टकरा गया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bareilly News: स्कूल वैन की टक्कर से तीन साल के बच्चे की मौत, घर के बाहर खड़ा था मासूम; परिवार में कोहराम
विज्ञापन
विज्ञापन


खंभे से टकराने के बाद ई-रिक्शा पलट गया। हादसे से ई-रिक्शा में सवार बच्चों में चीख-पुकार मच गई। माही, अल्तमस, अरहान, अनस, हुमेरा, नुरे हिरा गंभीर घायल हो गए। ग्रामीणों ने आननफानन बच्चों को सीएचसी पहुंचाया। सूचना पाकर बच्चों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। ग्रामीणों ने बताया कि दुर्घटना में ई-रिक्शा चालक अनुज भी घायल हुआ है।

स्कूल प्रबंधन के खिलाफ होगी कार्रवाई 
परिवहन निगम की पीटीओ (यात्री कर अधिकारी) बर्डिश चतुर्वेदी सूचना मिलते ही दुर्घटना स्थल पर पहुंचीं। पीटीओ ने बताया कि स्कूल में चल रहे सभी डग्गामार वाहनों की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। स्कूल प्रबंधन के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। 

उपजिलाधिकारी नागेंद्र पांडेय ने बताया कि सभी स्कूलों की शिक्षा विभाग के अधिकारियों से जांच कराकर इस तरह की अनियमितता बरतने वालों के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई होगी। वहीं बीईओ अजय कुमार का कहना है कि संबंधित स्कूल उनकी सूची में नही है। कल स्कूल जाकर जांच करेंगे। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी प्रमेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस घटनाक्रम पर नजर रखे हैं। जांच चल रही हैं। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed