{"_id":"68a6ce3ca1e7d33d3501b94c","slug":"three-year-old-child-dies-after-being-hit-by-school-van-in-bareilly-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: स्कूल वैन की टक्कर से तीन साल के बच्चे की मौत, घर के बाहर खड़ा था मासूम; परिवार में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: स्कूल वैन की टक्कर से तीन साल के बच्चे की मौत, घर के बाहर खड़ा था मासूम; परिवार में कोहराम
Thu, 21 Aug 2025 01:15 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 21 Aug 2025 01:15 PM IST
सार
बरेली के भुता थाना क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित स्कूल की वैन से हादसा हो गया। स्कूल वैन की टक्कर लगने से तीन साल के बच्चे की मौत हो गई। मासूम सुबह के वक्त अपने घर के बाहर खड़ा था।
विज्ञापन
मृतक चिराग का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के भुता थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार स्कूल वैन की टक्कर से तीन साल के बच्चे की मौत हो गई। यह हादसा बुधवार सुबह गजनेरा गांव में हुआ। मासूम अपने घर के बाहर खड़ा था, तभी वहां से गुजर रही स्कूल वैन से उसे टक्कर लग गई। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक गांव गजनेरा निवासी सोमपाल गंगवार का तीन वर्षीय बेटा चिराग बुधवार सुबह करीब सात बजे घर से निकलकर रोड किनारे खड़ा हुआ था। उसी दौरान शहर स्थित एक निजी स्कूल की वैन बच्चों को लेकर आ रही थी। स्कूल वैन से चिराग को टक्कर लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों का कहना है कि चालक तेज रफ्तार से स्कूल वैन चला रहा था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- पीलीभीत में दर्दनाक हादसा: असम हाईवे पर वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपती की मौत, आठ साल का बेटा गंभीर घायल
विज्ञापन
परिवार में मचा कोहराम
हादसे में घायल मासूम बेटे को लेकर परिजन अस्पताल जा रहे थे। रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। जिंदा होने की उम्मीद में अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक चिराग के पिता कृषि कार्य व मजदूरी करते हैं। मासूम बेटे की मौत होने से परिवार में कोहराम मच गया। उसकी मां का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद चालक वैन दौड़ा ले गया।