{"_id":"6186cb57bfe777627a33852a","slug":"simranjeet-singh-marrage-pilibhit-news-bly4652930166","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉकी के स्टॉर खिलाड़ी सिमरनजीत सिंह और हरप्रीत कौर विवाह के बंधन में बंधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉकी के स्टॉर खिलाड़ी सिमरनजीत सिंह और हरप्रीत कौर विवाह के बंधन में बंधे
बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
हॉकी के स्टार खिलाड़ी सिमरनजीत सिंह और हरप्रीत कौर एक-दूजे के हो गए।
- फोटो : PILIBHIT
Link Copied
मझोला (पीलीभीत)। हॉकी के स्टार खिलाड़ी व अर्जुन अवार्ड विजेता सिमरनजीत सिंह ने अपने जीवन की नई पारी शुरू की है। सिमरनजीत पंजाब के अमृतसर में शनिवार को हरप्रीत कौर के साथ विवाह के बंधन में बंध गए। उनके पिता इकबाल सिंह ने बताया कि बरात में कुछ खास रिश्तेदार व साथी खिलाड़ी ही थे। कुछ दिन पहले सिमरनजीत ने अमृतसर निवासी व पंजाब सरकार में प्रशासनिक अधिकारी जगविंदर सिंह ग्रेवाल की पुत्री हरप्रीत कौर के साथ वैवाहिक जीवन की शुरुआत करने का फैसला लिया था। बटाला में अपने ताऊ रक्षपाल सिंह के पास रह कर हॉकी का हुनर सीखने वाले सिमरनजीत सिंह 4 नवंबर को ही बटाला पहुंच गए। यहां से सिमरनजीत सिंह ताऊ के ही घर से घोड़ी चढ़े और अमृतसर में हरप्रीत कौर के संग फेरे लिए। शादी के बाद सबसे पहले दादी गुरमीत कौर ने पौत्र व पौत्र वधू को गले लगाया। पिता इकबाल व मां मंजीत कौर से दोनों ने पैर छूकर आशीर्वाद लिया। अपने बड़े भाई की शादी में विदेश से शामिल होने पहुंचे अर्शदीप सिंह खुश थे। देर रात तक बधाइयों का सिलसिला चलता रहा। शादी में शिरकत करने आए दोनों पक्षों के रिश्तेदारों ने सिमरनजीत को अर्जुन अवार्ड के लिए चयनित होने की भी बधाई दी। शादी में पंजाब के लोकगीत गायक रंजीत बाबा ने भी सुंदर प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।